Karauli News: मामचारी बांध में डूबा युवक, तलाश में जुटी सिविल डिफेंस, पुलिस और एसडीआरएफ

Karauli News: राजस्थान के करौली में मामचारी बांध में नहाने गए युवकों की लापरवाही एक बड़ा हादसा बन गई. शुक्रवार को चार दोस्त बांध पर नहाने पहुंचे थे, इस दौरान पिंटू कश्यप पुत्र भगवती उम्र 22 वर्ष, निवासी करौली, गहरे पानी में चला गया और डूब गया. साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया. 

Karauli News: मामचारी बांध में डूबा युवक, तलाश में जुटी सिविल डिफेंस, पुलिस और एसडीआरएफ
Image Credit: Karauli News

Karauli News: जिला मुख्यालय के समीप स्थित मामचारी बांध में नहाने गए युवकों की लापरवाही एक बड़ा हादसा बन गई. शुक्रवार को चार दोस्त बांध पर नहाने पहुंचे थे, इस दौरान पिंटू कश्यप पुत्र भगवती उम्र 22 वर्ष, निवासी करौली, गहरे पानी में चला गया और डूब गया. साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया.

सूचना मिलते ही मामचारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत सिविल डिफेंस व एसडीआरएफ टीम को सूचना दी. थोड़ी ही देर में दोनों टीमें कैला देवी डीएसपी मीना मीणा व पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और बांध में युवक की तलाश शुरू कर दी.

Add Zee News as a Preferred Source

घटना के समय मामचारी थाना अधिकारी भी बांध के पास ही गश्त कर रहे थे. हादसा की जानकारी मिलते ही वो मौके पर पहुंचे और खुद भी बांध में कूद गए तथा ग्रामीणों की मदद से युवक को तलाशने लगे. फिलहाल सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम स्थानीय ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश में जुटी हुई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छुट्टी का दिन होने के कारण बांध पर लगातार गश्त की जा रही थी और लोगों को नहाने से भी रोका गया था, लेकिन युवकों की लापरवाही के चलते यह हादसा हो गया.

पढ़ें करौली की एक और खबर
बारिश में यह गलती न करें करौली के लोग, तुरंत उठा ले जाएगी पुलिस
Karauli News: जिले में लगातार चल रही तेज बारिश के बीच पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है. पुलिस प्रशासन ने आम जनता से नदी, नालों और बहाव क्षेत्र से दूर और सुरक्षित रहने की अपील की है.

हिंडौन -गंगापुर सिटी मार्ग पर कटकड़ पुलिया पर गंभीर नदी के तेज बहाव को देखते हुए थाना सदर हिंडौन ने जनता से अपील की है कि कोई भी राहगीर, दोपहिया या चारपहिया वाहन चालक इस पुलिया को पार करने का प्रयास न करे. पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसा करना जानलेवा हो सकता है, क्योंकि पूर्व में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Karauli Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More