Karauli News: राजस्थान में करौली जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत लांगरा थाना पुलिस ने एक और स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मुख्य सरगना स्मैक सप्लायर पिंटू उर्फ सतीश मीना से स्मैक खरीदता था और छोटी-छोटी पुड़ियों में बिक्री करता था.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Karauli News: अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लांगरा थाना पुलिस ने एक और स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस पूर्व में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.
लांगरा थाना पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए स्मैक तस्कर नारायण सिंह निवासी बड़ापुरा मासलपुर को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों को लेकर पूछताछ में जुटी है.
लांगरा थाना अधिकारी बासुदेव बसवाल ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में ऑपरेशन स्मैक आउट चलाया जा रहा है. अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर नारायण सिंह पुत्र स्व सुंदरलाल मीणा उम्र 50 साल निवासी बड़ापुरा थाना मासलपुर करौली को गिरफ्तार किया है.
आरोपी मामले में मुख्य सरगना स्मैक सप्लायर पिंटू उर्फ सतीश मीना से स्मैक खरीदता था और छोटी-छोटी पुड़ियों में बिक्री करता था. लांगरा थाना पुलिस ने मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपी स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए हैदराबाद में मजदूरी का कार्य कर रहा था. पुलिस आरोपी से अवैध नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों और स्मैक की खरीद बिक्री को लेकर पूछताछ कर रही है.
पढ़ें करौली की एक और खबर
करौली में ऑपरेशन स्मैक आउट के तहत कार्रवाई, 7.46 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Karauli News: नादौती थाना पुलिस ने ऑपरेशन स्मैक आउट के तहत कार्रवाई करते हुए 7.46 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद बिक्री और सप्लाई को लेकर पूछताछ कर रही है. जिले में पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय की विशेष मॉनिटरिंग में चल रहे ऑपरेशन स्मैक आउट के तहत स्मैक तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में नादौती थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है.