कालीसिल बांध के ओवरफ्लो पानी में बहा युवक, SDRF टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Karauli News: करौली जिले के सपोटरा में कालीसिल बांध के ओवरफ्लो पानी में एक युवक बह गया. साथियों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह बचा नहीं पाए.

कालीसिल बांध के ओवरफ्लो पानी में बहा युवक, SDRF टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Image Credit: Karauli News

Karauli News: राजस्थान में करौली जिले के सपोटरा में कालीसिल बांध के ओवरफ्लो पानी में एक युवक बह गया. युवक के पानी में बहने की सूचना पर सपोटरा तहसीलदार दिलीप अग्रवाल और थानाधिकारी धारासिंह मीणा मौके पर पहुंचे.

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि रानीपुरा गांव का चेतराम प्रजापत अपने साथियों के साथ ओवरफ्लो पानी से 500 मीटर की दूरी पर मछली पकड़ रहा था, तभी अचानक से पानी के तेज बहाव में युवक चेतराम प्रजापत बह गया, जिसको उसके साथियों ने बचाने की कोशिश की.

Add Zee News as a Preferred Source

कोशिश के बाद भी वह बचा नहीं पाए और 21 वर्षीय चेतराम प्रजापत कालीसिल बांध के ओवरफ्लो पानी के तेज बहाव में बहता ही चला गया. तहसीलदार दिलीप अग्रवाल के द्वारा युवक के बहने की सूचना जिला प्रशासन और आपदा राहत कंट्रोल रूम पर दी गई.

सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार पानी में बहे युवक चेतराम प्रजापत बांध के ओवरफ्लो पानी में मछली पकड़ रहा था तभी वह तेज बहाव में बह गया, जिसको स्थानीय ग्रामीण और गोताखोरों ने तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला.

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 21वर्षीय युवक चेतराम प्रजापत की शादी 16 अप्रैल 2025 को हुई थी फिलहाल करौली से एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन 4 घंटे बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल पाया है.

आपको बता दें सपोटरा क्षेत्र में हुई भारी बारिश से कालीसिल बांध 18 जुलाई से ओवरफ्लो चल रहा है और बांध पर अभी 2 फीट की चादर चल रही है. युवक के पानी में बहने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंKarauli Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More