करौली में चोरों का आतंक, दुकान का ताला तोड़ किया हाथ साफ

Karauli News: जिले के मंडरायल कस्बे में बीती रात चोरों द्वारा एक किराना की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है. चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 15 हजार रुपये नकद और दुकान का कुछ सामान चुरा लिया.

करौली में चोरों का आतंक,  दुकान का ताला तोड़ किया हाथ साफ

Karauli News: जिले के मंडरायल कस्बे में बीती रात चोरों द्वारा एक किराना की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है. चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 15 हजार रुपये नकद और दुकान का कुछ सामान चुरा लिया. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंडरायल स्थित सीताराम जी मंदिर के पास की है. पीड़ित दुकानदार पवन कुमार मित्तल पुत्र रामजीलाल निवासी मंडरायल ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था. सुबह करीब 6 बजे पड़ोसी ने आकर उसे सूचना दी कि दुकान की शटर कुछ ऊंची नजर आ रही है और ताले टूटे हुए हैं.

पवन मित्तल मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और गल्ले में रखे 15 हजार रुपये गायब हैं. साथ ही दुकान से कुछ सामान भी चोर उठा ले गए. पीड़ित ने तुरंत मंडरायल पुलिस थाने में घटना की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके. स्थानीय व्यापारियों में घटना को लेकर नाराजगी है और उन्होंने रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है. चोरी की इस वारदात से मंडरायल क्षेत्र में दहशत का माहौल है. दुकानदारों का कहना है कि जब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होंगे, इस तरह की घटनाएं रुकना मुश्किल है.

वहीं दूसरे मामले में जिला मुख्यालय स्थित चटीकना मोहल्ले के कौवा खो में बीती रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया. पथराव में तीन लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां जांच के बाद एक अधेड़ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

मृतक का शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है. वहीं घायलो का उपचार जारी है. शांति और सुरक्षा को लेकर रविवार को भी घटनास्थल पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा. पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी है. जानकारी के अनुसार चटीकना बाजार स्थित कौवा खो में बीती रात एक ही समुदाय के जमील पुत्र हक्कू और हनीफ पुत्र सत्तार काजी के परिवार के लोगों में आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया.

इस दौरान हुए पथराव में हनीफ पुत्र सत्तार काजी और राजा पुत्र हनीफ सहित एक अन्य घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने हनीफ पुत्र सत्तार काजी निवासी कौवा खो को मृत घोषित कर दिया. मृतक का शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है.

वहीं घायल राजा सहित एक अन्य का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. शांति व सुरक्षा को लेकर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है. वहीं जिला चिकित्सालय में भी पुलिस बल तैनात किया है. पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है पुलिस आरोपियों से पूछताछ और मामले की जांच में जुटी है.

Trending news