Karauli Weather Update: मानसून ने ली अंगड़ाई, रुक-रुक कर हो रही बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत

Karauli Weather Update: राजस्थान के करौली में पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही तेज उमस भरी गर्मी से बेहाल शहर वासियों को मंगलवार सुबह राहत लेकर आई. सुबह 4 बजे से लगातार रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. आसमान में चारों ओर काले घने बादल छाए हुए हैं और रुक रुक बारिश हो रही है. बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं. 
 

Karauli Weather Update: मानसून ने ली अंगड़ाई, रुक-रुक कर हो रही बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत

Karauli Weather Update: जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमसभरी गर्मी से लोगों को मंगलवार को निजात मिली. मंगलवार अलसुबह से ही जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में मानसून की बारिश से लोगों को राहत मिली है. सुबह से ही रुक-रुक कर कभी धीमी तो कभी तेज बारिश का दौर जारी है.

करौली मे पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही तेज उमस भरी गर्मी से बेहाल शहर वासियों को मंगलवार सुबह राहत लेकर आई. सुबह 4 बजे से लगातार रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. आसमान में चारों ओर काले घने बादल छाए हुए हैं और रुक रुक बारिश हो रही है. बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं.

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम के सक्रिय बने रहने और क्षेत्र में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. उमस भरी गर्मी के बीच क्षेत्रवासी भी बारिश के इंतजार में थे. बारिश से उमस भरी गर्मी से निजात के साथ ही मौसम सुहावना हो गया है और तापमान मे गिरावट आई है. आपको बता दें कि क्षेत्र में सोमवार को भी छितराए हुए बादलों की आवाजाही देखने को मिली लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो आज 1 जुलाई से राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों मे ताबड़तोड़ बारिश की आशंका है. प्रबल मानसून के चलते किसानों और स्थानीय निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है. आज भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर के आसपास जिलों में मध्यम से भीषण बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है.

वहीं, मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, बारां, कोटा के आसपास के जिलों में मेघगर्जन के साथ-साथ भयंकर बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि देशभर में मानसून वक्त से पहले पहुंचा, शुरुआत केरल से हुई, जहां 7 दिन पहले 1 जून की जगह 24 मई को मानसून ने देश में प्रवेश किया, और वो भी पूरे 9 दिन पहले. आमतौर पर देशभर में मानसून 8 जुलाई तक पहुंचता है, लेकिन इस बार 29 जून को ही पूरे देश में मानसून फैल गया. राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में भी इसी दिन मानसून की एंट्री हुई.


साल 2025 का मॉनसून सीजन अब तक बेहद असाधारण रहा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मानसून पूरे देश में 9 दिन पहले ही छा गया है. यानी 29 जून को देश के हर कोने में मॉनसून पहुंच गया, जो कि पिछले 25 वर्षों में केवल चौथी बार हुआ है. IMD ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, ऐसे में शहरी इलाकों में जलभराव और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news