Karauli News: हंगामा, पथराव और मौत... करौली में क्या हुआ बीती रात? जानिए पूरा मामला

Rajasthan Crime News: राजस्थान के करौली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां पर जिला मुख्यालय स्थित चटीकना मोहल्ले के कौवा खो में बीती रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया.

Karauli News: हंगामा, पथराव और मौत... करौली में क्या हुआ बीती रात? जानिए पूरा मामला
Image Credit:

Karauli Crime News: राजस्थान के करौली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां पर जिला मुख्यालय स्थित चटीकना मोहल्ले के कौवा खो में बीती रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया. पथराव में तीन लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया. जहां जांच के बाद एक अधेड़ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक का शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है. वहीं घायलों का उपचार जारी है.

शांति और सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात
शांति और सुरक्षा को लेकर रविवार को भी घटनास्थल पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा. पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी है. जानकारी के अनुसार चटीकना बाजार स्थित कौवा खो में बीती रात एक ही समुदाय के जमील पुत्र हक्कू और हनीफ पुत्र सत्तार काजी के परिवार के लोगों में आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया. इस दौरान हुए पथराव में हनीफ पुत्र सत्तार काजी और राजा पुत्र हनीफ सहित एक अन्य घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने हनीफ पुत्र सत्तार काजी निवासी कौवा खो को मृत घोषित कर दिया. मृतक का शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है. वहीं घायल राजा सहित एक अन्य का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. जिसके बाद से ही शांति व सुरक्षा को लेकर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है. वहीं जिला चिकित्सालय में भी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. इसके साथ ही पुलिस आरोपियों से पूछताछ और मामले की जांच में जुटी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - आशीष चतुर्वेदी

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sagar