Rajasthan News: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्री डीएलएड परीक्षा 2025 रविवार को करौली जिले में दो पारियों में आयोजित की गई. परीक्षा के लिए जिले भर में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Pre D.El.Ed. Examination 2025: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्री डीएलएड परीक्षा 2025 रविवार को करौली जिले में दो पारियों में आयोजित की गई. परीक्षा के लिए जिले भर में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 13 केंद्र करौली मुख्यालय पर तथा 12 केंद्र हिंडौन सिटी मुख्यालय पर स्थित हैं. परीक्षा की पहली पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है, जबकि दूसरी पारी दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई.
कितने छात्र रहे उपस्थित
जिला सह समन्वयक डॉ. राम लखन मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम पारी में कुल 8209 अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 7590 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 619 अनुपस्थित रहे. हालांकि इस परीक्षा में कुल 16,402 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं.
लगाए गए हैं सीसीटीवी
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. प्रत्येक केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, तथा निजी शैक्षणिक संस्थानों के केंद्रों पर राजकीय अधिकारी सहायक केंद्र अधीक्षक के रूप में नियुक्त किए गए हैं. परीक्षा की निगरानी हेतु जिला कलेक्टर द्वारा चार उड़नदस्ता की टीमें गठित की गई हैं, जो परीक्षा केंद्रों पर निरंतर निरीक्षण करती रही.
परीक्षा का समय
परीक्षार्थियों का प्रवेश प्रथम पारी के लिए सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक और द्वितीय पारी के लिए दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया था. परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया. परीक्षा के जिला समन्वयक राजकीय कन्या महाविद्यालय करौली के प्राचार्य डॉ. जमुनालाल मीना हैं तथा नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर करौली नियुक्त किए गए हैं. जिला समन्वयक व्याख्याता डॉ. राम लखन मीना ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित की गई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - आशीष चतुर्वेदी