Rajasthan Crime: बगल में सोया था पति, बीच रात टूटी नींद तो नजारा देख पत्नी की फटी रह गई आंखें

Karauli Crime News: करौली के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में अतुल शाक्य नामक युवक ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की पत्नी ने घटना की सूचना पुलिस को दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Rajasthan Crime: बगल में सोया था पति, बीच रात टूटी नींद तो नजारा देख पत्नी की फटी रह गई आंखें

Rajasthan News: करौली के टोडाभीम उपखंड स्थित मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के एक होटल में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक युवक अतुल शाक्य बीते कई वर्षों से मेहंदीपुर बालाजी में होटल चलाता था. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव टोडाभीम चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

टोडाभीम थाना क्षेत्र के बालाजी चौकी प्रभारी सुगन सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह मृतक की पत्नी की सूचना पर बालाजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक का शव फंदे से नीचे उतार कर टोडाभीम चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया. मृतक युवक अतुल शाक्य पुत्र श्याम सिंह बीते कई वर्षों से मेहंदीपुर बालाजी तीन पहाड़ वाले रास्ते में अपनी पत्नी के साथ होटल चलता था. बुधवार रात युवक अपनी पत्नी के साथ करीब 12 बजे सोया था. सुबह 3 बजे पत्नी की आंख खुलने पर युवक चुन्नी से बने फंदे से लटका मिला. पुलिस ने मृतक का शव टोडाभीम चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पढ़ें करौली जिले की एक और अहम खबर

Karauli News: गोली मारकर युवक की हत्या का मामला
करौली जिले के बीजलपुर गांव में गोली मारकर युवक ज्ञान सिंह मीणा की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने शव को अस्पताल के बाहर रखकर धरना शुरू कर दिया. इस धरने के चलते अस्पताल के बाहर यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया. प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल का गेट बंद कर सड़क पर जाम लगाने का प्रयास भी किया, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

कुड़गांव थाना अधिकारी चंचल शर्मा मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामले को शांत करने का प्रयास किया. ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले. वहीं, पुलिस ने हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-

Trending news