Rajasthan News: टिटहरी के दिखे चार अंडे … किसान बोले-इस बार बारिश हो सकती है बंपर!

Rajasthan Monsoon Prediction : राजस्थान में टिटहरी के चार अंडों ने अच्छे मानसून की उम्मीद जगा दी है. ग्रामीणों के अनुसार अंडों की दिशा भरपूर बारिश की ओर इशारा कर रही है. वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने भी जून से अच्छी बारिश का अनुमान जताया है, जिससे किसानों में भारी उत्साह है.

Rajasthan News: टिटहरी के दिखे चार अंडे … किसान बोले-इस बार बारिश हो सकती है बंपर!
Image Credit: AI Photo

Good Monsoon Signs Rajasthan: राजस्थान के ग्रामीण अंचलों में मानसून की आहट का अंदाजा लगाने के लिए आज भी आधुनिक तकनीक से ज्यादा प्रकृति के संकेतों पर भरोसा किया जाता है. इस बार करौली जिले के खटनावली गांव से आई एक तस्वीर ने किसानों को गदगद कर दिया है. खेत में टिटहरी के चार अंडों को देखकर ग्रामीण इस साल बंपर बारिश और खुशहाली की उम्मीद लगा रहे हैं.

लोकमान्यता, अंडों की संख्या और उनकी दिशा का राज
ग्रामीण परंपरा में टिटहरी पक्षी को मानसून का सबसे सटीक मौसम वैज्ञानिक माना जाता है. किसान भागीरथ, घनश्याम और इन्दल ने बताया कि इस बार प्रकृति ने बेहद शुभ संकेत दिए हैं. मान्यता है कि टिटहरी जितने अंडे देती है, उतने महीने बारिश होती है. यहां टिटहरी ने चार अंडे दिए हैं, जो चार महीने के मानसून काल का प्रतीक हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चारों अंडों की नोक जमीन की तरफ है. बुजुर्गों के अनुसार, यह नियमित और जमकर बारिश होने का पक्का प्रमाण है.

Add Zee News as a Preferred Source

पेड़ों पर नहीं बैठता, यह अनोखा पक्षी
स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि टिटहरी की जीवनशैली अन्य पक्षियों से अलग है. यह पक्षी कभी पेड़ों पर नहीं बैठता, बल्कि खुले मैदानों और खेतों में ही रहता है. गर्मी के मौसम में यह खेतों में अंडे देता है. पूर्वजों के समय से ही किसान टिटहरी के अंडों की ऊंचाई और स्थिति देखकर अपनी खरीफ फसलों (जुताई और बीज) की तैयारी शुरू कर देते हैं.

विज्ञान और परंपरा
दिलचस्प बात यह है कि इस बार लोकमान्यता और मौसम विज्ञान, दोनों के अनुमान एक जैसे हैं. वहीं बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने भी इस साल सामान्य से अच्छी बारिश की संभावना जताई है. जून महीने से मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं.इन सुखद संकेतों के बाद राजस्थान के किसानों ने खेतों की जुताई और बीजों की व्यवस्था का काम तेज कर दिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Karauli News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.