कोटा में आग लगने के बाद दम घुटने से 2 बच्चों की मौत, शॉर्ट सर्किट से हुआ था हादसा

Kota News: शहर के अनंतपुरा थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर की एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में भीषण हादसा हो गया. फ्लैट में आगने से दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई है. दोनों बच्चे फ्लैट में अकेले थे जबकि उनके पिता कहीं बाहर गए हुए थे. उनकी मां किसी काम से मुंबई गई थीं. आग और जलने की बदबू आने पर पड़ोसियों को घटना का पता लगा था.

कोटा में आग लगने के बाद दम घुटने से 2 बच्चों की मौत, शॉर्ट सर्किट से हुआ था हादसा
Image Credit: kota newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Kota News: शहर के अनंतपुरा थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर की एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में भीषण हादसा हो गया. फ्लैट में आगने से दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई है. दोनों बच्चे फ्लैट में अकेले थे. जबकि उनके पिता कहीं बाहर गए हुए थे. उनकी मां किसी काम से मुंबई गई थीं. आग व जलने की बदबू आने पर पड़ोसियों को घटना का पता लगा था, जिसके बाद उन्होंने बच्चों के पिता को फोन किया और उन्हें बुलाया. तुरंत दोनों बच्चों को कॉमर्स कॉलेज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया है. जहां पर उन्हें मृत घोषित किया गया है.

अनंतपुरा थाना अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दीप श्री अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी- 403 में शनिवार देर रात 2 बजे के आसपास हुआ है. इस संबंध में पुलिस को बच्चों के मैत्री अस्पताल जाने के बाद ही पता चला था. दोनों बच्चों के शव को मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल की मोर्चरी के लिए शिफ्ट करवा दिया है. मृतक बच्चों में 15 वर्षीय शौर्य शर्मा और 10 वर्षीय वीर शर्मा हैं. अनंतपुरा थाने में शनिवार रात के समय तैनात ड्यूटी ऑफिसर व असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कुंदन सिंह ने बताया कि फ्लैट में रहने वाले कोचिंग फैकल्टी जितेंद्र शर्मा नजदीक में किसी जागरण में गए हुए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

ऐसा लग रहा है जैसे ब्लास्ट हुआ हो
एएसआई कुंदन सिंह के अनुसार जितेंद्र शर्मा के दोनों बच्चे शौर्य और वीर कमरे में सो रहे थे जबकि वे जागरण में चले गए थे. पीछे से मध्य रात्रि के बाद आग लगी है. शॉर्ट सर्किट हुआ और उसके बाद आग लग गई. फ्लैट में तीन से चार कमरे हैं लेकिन एक ही कमरे में आग लगी, जिसमें बच्चें सो रहे थे. कमरे को देख कर ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई ब्लास्ट हो गया हो. कमरे का सारा सामान जल गया. इसी के चलते कमरे में धुआं भर गया था और इस कमरे में से बच्चे बाहर नहीं निकल पाए. संभवतः बच्चों का दम घुट गया है, जिससे उनकी मौत हुई. कुंदन सिंह का कहना है कि यह ब्लास्ट भी संभवतः एयर कंडीशन में हुआ है.

पड़ोसियों ने बुझाई आग
कुंदन सिंह का कहना है कि पड़ोसियों को धुआं और फ्लैट से जलने की बदबू आ रही थी. शक होने पर उन्होंने जितेंद्र शर्मा को कॉल किया, जिसके बाद वे जागरण से वापस आए, तब बच्चों को अस्पताल ले गए. दूसरी तरफ पड़ोसियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया था. कमरे में रखा हुआ एयर कंडीशन, सोफा, एलइडी टीवी, अन्य विद्युत के उपकरण पूरी तरह से जल गए हैं. यहां तक कि पर्दे भी पूरी तरह से जल गए हैं.

थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम उनकी मां के मुंबई से आने के बाद करवाया जाएगा. दूसरी तरफ मौके पर एफएसएल टीम के साथ वीडियोग्राफी भी करवाई गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Kota Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More