Kota: 100 रुपए में बांटी सरकारी जमीन! कुंदनपुर सरपंच और अफसर पर एसीबी का शिकंजा

Rajasthan News: कोटा की ग्राम पंचायत कुंदनपुर की सरपंच मीना देवी और ग्राम विकास अधिकारी पर पद का दुरुपयोग और अनियमितता के आरोप में एसीबी ने मामला दर्ज किया गया है.

Kota: 100 रुपए में बांटी सरकारी जमीन! कुंदनपुर सरपंच और अफसर पर एसीबी का शिकंजा
Image Credit: Kota News

Rajasthan News: कोटा जिले के सांगोद के ग्राम पंचायत कुंदनपुर की सरपंच मीना देवी और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ पद के दुरुपयोग व अनियमितता किए जाने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मामला दर्ज किया है. सांगोद के उप प्रधान ओम नागर अडूसा ने मामले को लेकर राज्य सरकार को शिकायत की थी, जिसकी जांच के उपरांत अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव इंद्रजीत सिंह की ओर से एसीबी में मामला दर्ज कराया गया है. उल्लेखनीय है कि कुंदनपुर में गत 10 वर्षों से सरपंच मीना देवी पूर्व मंत्री भरत सिंह की पत्नी हैं.

सांगोद प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं तथा उप प्रधान ओम नागर अडूसा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए मामले की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कुंदनपुर, पंचायत समिति सांगोद के ग्राम अडूसा में विवादित भूमि खसरा नंबर 317 की 0.07 हेक्टेयर आराजी पर विधायक कोष से की गई गलत स्वीकृति, चारागाह भूमि पर पट्टे जारी करने एवं ग्राम पंचायत सरपंच के विगत 10 वर्ष एवं वर्तमान कार्यकाल की जांच के बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने तत्कालीन सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में मामला दर्ज कराया है.

Add Zee News as a Preferred Source

मामले के अनुसार ग्राम पंचायत कुंदनपुर की सरपंच मीना देवी के द्वारा ग्राम किशनपुरा में चारागाह भूमि को आबादी में परिवर्तित कराकर वर्ष 2021 में बेशकीमती भूमि पर एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत 4 जनों को ₹100 की दर से पट्टे जारी कर दिए गए, जबकि उक्त पट्टे डीएलसी दर पर जारी किए जाने चाहिए थे. ऐसे में, ग्राम पंचायत द्वारा राज्य सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई गई, जिन व्यक्तियों को पट्टे जारी किए गए उन्होंने दिए गए पट्टे से अधिक भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ है. इस भूमि पर लक्ष्मण राजपूत, ईश्वर राजपूत, अर्जुन राजपूत और दिनेश धाकड़ के नाम पट्टे जारी किए हुए हैं. किशनपुरा से लगभग 1 किलोमीटर दूर मंडाप, कुंदनपुर, घाटोलिया और किशनपुरा के चौराहे पर स्थित इन भूखंडों पर पट्टाधारियों ने मकान और दुकानें बना ली है जो पूर्व में नहीं थे. जांच के बाद विभाग द्वारा पट्टों को निरस्त करने की अनुशंसा की गई है.

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कुंदनपुर के ग्राम अडूसा में खसरा नंबर 317 की 0.07 हेक्टेयर आराजी पर विधायक कोष से गलत स्वीकृति से विवादित भूमि पर ही निर्माण कर दिया गया. इसकी जांच में ग्राम पंचायत स्पष्ट रूप से दोषी पाई गई है. इसके अलावा ग्राम कुंदनपुर में ही सांगोद पलायथा मेन रोड पर नर्सरी भवन सूरज चौक का निर्माण कराया गया है, जबकि जांच में नर्सरी भवन का निर्माण कार्य आबादी भूमि के साथ-साथ निजी खातेदारी भूमि पर भी होना पाया गया है. ग्राम पंचायत के द्वारा पुरानी नर्सरी परिसर की चारदीवारी एवं एक कमरा 35- 40 वर्ष पुराना निर्मित होना बताया गया है. यहां पर नर्सरी को खुर्द बुर्द कर सामुदायिक उपयोग में ले लिया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More