&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Baran News: बारां जिले के अंता में स्थित उप जिला चिकित्सालय अव्यवस्थाओं का शिकार बन गया है. मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है. चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों को समय पर उपचार मिलने में भी कठिनाई हो रही है.
बारां जिले के अंता में उप जिला चिकित्सालय में मौसमी बीमारियों के कारण रोजाना लगभग डेढ़ हजार मरीजों का आउटडोर चल रहा है, लेकिन अव्यवस्थाओं ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है. अस्पताल में तैनात 12 नर्सिंग स्टाफ को डेपुटेशन पर अन्यत्र भेजे जाने से कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी केवल दो दिन ही हो पाती है, जबकि अन्य मरीजों को इसके लिए बाहर जाना पड़ता है.
तीन-चार महीने पहले ग्रेन मर्चेंट सोसाइटी द्वारा वार्डों में लगाए गए तीन एयर कंडीशनर (एसी) खराब पड़े हैं और महज शोपीस बने हुए हैं, जिसके चलते मरीज उमस और गर्मी से परेशान रहते हैं. पर्ची बनवाने के लिए भी मरीजों को लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ता है. इन समस्याओं के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा, जिससे अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!