बारां में उद्घाटन के दिन ही बैंक वाली बिल्डिंग सीज, हुआ हंगामा

Baran News: बारां शहर में बुधवार को नगर परिषद की टीम ने कोटा रोड स्थित स्वामी विवेकानंद चौराहे पर बनी एक तीन मंजिला इमारत को अतिक्रमण बताते हुए सीज कर दिया. 
 

बारां में उद्घाटन के दिन ही बैंक वाली बिल्डिंग सीज, हुआ हंगामा
Image Credit: Baran NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Baran News: नगर परिषद की टीम के द्वारा बुधवार को कोटा रोड पर स्वामी विवेकानंद चौराहे पर स्थित एक तीन मंजिला इमारत को अतिक्रमण बताकर सीज कर दिया है और सबसे बड़ी बात यह है कि आज ही उस बिल्डिंग में एक बैंक शाखा का उद्घाटन हुआ है. कारवाई के दौरान मौके पर हंगामा हो गया और आनन-फानन में हुई कारवाई को लेकर बैंक अधिकारी व कर्मचारी भी सकते में आ गए.

भवन मालिक दिनेश खंडेलवाल भी मौके पर पहुंचे और काफी देर तक हंगामा किया. कारवाई के दौरान भवन मालिक ने कोर्ट के आदेश की कॉपी भी दिखाई मगर टीम ने एक नहीं सुनी.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, भवन मालिक ने नगर परिषद के जेइन मानसिंह मीणा व भुवनेश मीणा पर 10 लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया. कारवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

अब बड़ा सवाल यह है कि जब बिल्डिंग बन रही थी तब नगर परिषद के अधिकारियों ने निर्माण कार्य क्यों नहीं रुकवाया...? क्या भवन मालिक के द्वारा लगाए आरोपों में सत्यता है? क्या बारां शहर में और कोई अवैध निर्माण नहीं है या हैं तो क्या उन पर भी इस तरह की कारवाई होगी ? या फिर किसी द्वेषता वश ही कारवाई की गई है, लेकिन नगर परिषद की इस कारवाई पर सवाल भी उठने लगे हैं.

हालांकि नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता भुवनेश मीणा ने कहा है कि जब निर्माण किया जा रहा था तब भी मैने मौके पर आकर मना किया था और इन्हें कई नोटिस भी दिए गए है. फिलहाल नगर परिषद के द्वारा बैंक के कमचारियों को बाहर निकालकर बैंक को ताले लगाकर सीज कर दिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Baran News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More