&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Baran News: राजस्थान के बारां जिले में कानून व्यवस्था व कानून के रखवाले भी अब दबंगों के सामने नतमस्तक नजर आ रहे हैं, जिसके चलते बीते दिनों अपने खेत की फसल में दवाई डाल रहे किसान दंपति के साथ गांव के ही दबंगों ने जानलेवा हमला जमकर मारपीट की.
इसके बाद किसान दम्पत्ति को बारां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आई नाबालिग भतीजी को भी लट्ठों से मारा.
यह मामला नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के पचलावडा गांव का है, जहां दबंगों ने पचलावड़ा निवासी किसान मोहन लाल नागर व उनकी पत्नी मनभर बाई के साथ लट्ठों से मारपीट की. पीड़ित परिवार ने 15 जुलाई को नाहरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी लेकिन 25 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कोई प्रभावी कारवाई नहीं की है.
पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए थाने और एसपी ऑफिस के चक्कर लगाने को मजबूर हैं. गत 25 जुलाई को भी पीड़ित परिवार के द्वारा कारवाई की मांग को लेकर एसपी को परिवाद दिया था.
सोमवार को पीड़ित परिवार ने एक बार फिर एसपी की परिवाद देकर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित मनभर बाई व उनके देवर रामस्वरूप नागर ने बताया कि गांव के कन्हैयालाल, शंकरलाल, लोकेश, हरीश नवीन और गौतम समेत करीब आधा दर्जन लोगों ने हमारे परिवार पर हमला किया है. नाहरगढ़ थाने में रिपोर्ट करा दी लेकिन पुलिस उनसे मिल गई है और कोई कारवाई नहीं कर रही है. कारवाई नहीं होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन जान से मारने की धमकियां देते हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Baran News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!