Baran News: राजस्थान के बारां जिले के राजकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर और छात्र नेता में हाथापाई का मामला सामने आया है. छात्र नेता ने प्रोफेसर पर बेवजह मारपीट का आरोप लगाया है.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले के राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को छात्रा नेता रोहित मीणा व कॉलेज प्रोफेसर दीपक वर्मा में हाथापाई का मामला सामने आया है. मामले में छात्र नेता ने प्रोफेसर पर मारपीट कर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. वहीं प्रोफेसर दीपक वर्मा ने आरोपों को निराधार बताया है.
मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी व एनएसयूआई के छात्रों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रोफेसर दीपक वर्मा के द्वारा छात्र नेता रोहित मीणा के साथ मारपीट की गई है, जो कि गलत है. छात्र नेता किसी छात्र के काम को लेकर उनके पास गया था, मगर उन्होंने दुर्व्यवहार किया है. हम सब मांग करते हैं कि प्रोफेसर दीपक वर्मा के खिलाफ कारवाई कर उन्हें यहां से हटाया जाए, अन्यथा हम उग्र आंदोलन करेंगे.
वहीं दूसरी और प्रोसेसर दीपक वर्मा ने बताया कि ऐसा कोई मामला नहीं है. छात्र रोहित मीणा किसी अन्य छात्र की असाइनमेंट फाइल जमा कराने आया था, जिस पर मैंने स्वयं छात्र जिसकी फाइल है उसे लाने कहा था, उसके अलावा और कोई बात नहीं हुई.
पढ़ें बारां जिले की एक और अहम खबर
Baran News: ऑनलाइन ट्रक बेचने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 3 साल से था फरार
राजस्थान के बारां जिले की साइबर थाना पुलिस ने बुधवार को ऑनलाइन ट्रक बेचने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाली गैंग के मुख्य आरोपी चन्द्र मोहन वैष्णव निवासी गणेशपुरा थाना केलवाड़ा जिला बारां को गिरफ्तार किया है. उक्त आरोपी पर पुलिस के द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था और आरोपी चंद्रमोहन वैष्णव 3 साल से फरार था. आरोपी के द्वारा विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन ट्रक बेचने के नाम पर लोगों से 3 करोड़ से अधिक की ठगी करने का आरोप है.
रिपोर्टर- लक्ष्मीचंद नागर
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!