Baran News: नेशनल हाइवे 27 पेट्रोल पंप लूट का प्लान बनाते हुए 7 आरोपी गिरफ्तार

Baran News: राजस्थान के बारां जिले के अंता में नेशनल हाइवे 27 पर पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते 7 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिया के नीचे झाड़ियों में छिपकर पंप लूटने की योजना बना रहे थे. 

Baran News: नेशनल हाइवे 27 पेट्रोल पंप लूट का प्लान बनाते हुए  7 आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Baran NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Baran News: राजस्थान के बारां जिले के अंता में नेशनल हाइवे 27 पर पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते 7 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही युवकों के कब्जे से पिस्टल सहित 2 चाकू, तलवार, रस्सी और मिर्च पाउडर समेत लूट में प्रयोग होने वाली सामग्री बरामद की है.

थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि शनिवार रात्रि को मुखबिर से सूचना मिली कि बड़वा रोड पर नेशनल हाइवे 27 की पुलिया के नीचे झाड़ियों में छिपकर बैठे 7 युवक पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे.

Add Zee News as a Preferred Source

ऐसे में तुरंत घटना स्थल पर पैदल पदक पहुंचकर घेरा बंदी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें बारां निवासी दीपक नायक, लेखराज यादव, रोहित यादव, सोनू यादव, शैलेन्द्र माली, अंता निवासी ललित योगी, बबलू उर्फ दीपक नागर शामिल है.

पढ़िए बारां की एक और खबर
बारां जिले में वन विभाग द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत रविवार को कार्रवाई कर अनिल यादव उपवन संरक्षक बारां के नेतृत्व एवं रेंज किशनगंज के ग्राम कुंदा, गीदपट्टा एवं राजखेड़ा में कुल 610 बीघा वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

इस कार्रवाई के तहत ग्राम कुंदा में 35 बीघा, ग्राम गीदपट्टा में 362 बीघा तथा ग्राम राजखेड़ा में 213 बीघा भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया. कार्रवाई सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक चली, जिसमें तीन JCB मशीनों की सहायता ली गई.

मौके पर से अवैध खेती में उपयोग होने वाले संसाधनों में 5 डीजल इंजन, 418 प्लास्टिक पाइप, 2 बंड फार्म, 1 कल्टीवेटर एवं 14 जाली के बंडल जब्त किए गए. इन सभी सामानों को राजस्थान वन अधिनियम 1953 की धारा 52(2) के अंतर्गत सीज किया गया है.

जब्त किए गए माल की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹5,47,800 आंकी गई है. इस महत्वपूर्ण कार्रवाही में रेंजर दीपक शर्मा (किशनगंज) सहित रेंज अंता, किशनगंज, केलवाड़ा एवं नाहरगढ़ के कुल 55 महिला और पुरुष वनकर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही.

Reporter- LAXMI CHAND NAGAR

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More