Baran: गरीब किसान के साथ हुई 20 लाख की धोखाधड़ी, AU में कराई हुई थी एफडी

Baran News: राजस्थान के बारां के छीपाबड़ौद क्षेत्र में एक किसान के साथ 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई. किसान ने बारां शाखा में 10-10 लाख रुपये की 2 अलग-अलग एफडी करवाई हुई थी. 

Baran: गरीब किसान के साथ हुई 20 लाख की धोखाधड़ी, AU में कराई हुई थी एफडी
Image Credit: Baran News

Baran News: राजस्थान के बारां के छीपाबड़ौद क्षेत्र के बिलेंडी गांव निवासी किसान रमेशचंद नागर के साथ 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है. किसान रमेश चंद नागर ने अपनी पत्नी द्रौपदी बाई के नाम पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की चार मूर्ति चौराहे पर स्थित बारां शाखा में 10-10 लाख रुपये की 2 अलग-अलग एफडी करा रखी थी.

जब किसी आवश्यक कार्य हेतु किसान को पैसों की आवश्यकता पड़ी और तब किसान ने 19 जून को बैंक में जाकर एफडी तुड़वाने की बात कही तो खाता चैक करने पर किसान के होश उड़ गए उसके खाते में बैलेंस शून्य था और उसका यह पैसा 23 मई को ही निकल चुका था.

Add Zee News as a Preferred Source

एक माह बीत जाने के बाद भी बैंक प्रबन्धन ने किसान को इस बात की सूचना नहीं दी कि आपके साथ धोखाधड़ी हुई है. जब किसान ने इस बाबत बैंक प्रबन्धन से बात की तो कोई संतोषप्रद जवाब बैंक की और से नहीं दिया गया. किसान ने मामले की रिपोर्ट बारां साइबर थाने में कारवाई है.

अपने आपको ठगा सा महसूस कर किसान अब इधर-उधर की ठोकरें खाने को मजबूर है लेकिन किसान कही से भी किसी प्रकार का न्याय मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. किसान रमेश चंद व पाना चन्द नागर का कहना है कि जब एफडी में ही पैसा सुरक्षित नहीं है, तो प्राइवेट बैंकों पर कैसे भरोसा किया जाए.

उन्होंने बैंक प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कहीं न कहीं बैंक कर्मी ही साइबर ठगों से मिले हुए हैं और ऐसे बैंकों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई होनी चाहिए. क्योंकि न तो हमारे पास कोई ओटीपी आया और नहीं कोई फोन आया, जिससे हम लोग ठगी के शिकार हो यह जरूर किसी बैंककर्मी की मिलीभगत का परिणाम है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.