&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के बारां में मंगलवार को कामखेडा बालाजी मंदिर से दर्शन करके वापस लौट रहे दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली सारथल थाना क्षेत्र के कलमोदिया चौराहे पर पलट जाने से उसमें सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए. दुर्घटना चालक की लापरवाही व तेज गति से ट्रैक्टर चलाने के चलते हुई. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और घायलों को तुरंत अकलेरा चिकित्सालय पहुंचाया, जिनमें से एक दर्जन को इलाज के लिए झालावाड़ रेफर कर दिया.
सारथल थानाधिकारी गिर्राज सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह की है. कामखेड़ा से महिलाओं व बच्चों समेत अन्य लोगों को लेकर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की ट्राली कलमोदिया तिराहे पर बेकाबू होकर संतुलन बिगड़ने से पलट गई, जिससे ट्रॉली में सवार दो दर्जन दर्शनार्थी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड पडे, बाद में सूचना पर मौके पर पहुँची एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अकलेरा रवाना किया, जिनमें से एक दर्जन को चोटे अधिक होने से झालावाड़ रेफर कर दिया. पुलिस ने बताया कि ज्यादातर घायल छीपाबड़ौद क्षेत्र के काजलिया व पीथपुर निवासी बताए गए हैं. हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Baran News: अवैध बजरी बजरी माफिया के लिए वन विभाग हुआ सख्त
बारां जिले के किशनगंज क्षेत्र वन विभाग ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई कर बजरी से भरे 2 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ा है. क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र के असनावर नाका क्षेत्र में के दिनों बजरी खनन की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर कारवाई करते हुए आज नाका क्षेत्र किशनगंज रामगढ़ से रेत से भरे हुए दो ट्रैक्टर ट्राली बजरी परिवहन करते वन विभाग ने जब्त किए हैं. उन्होंने बताया कि राजस्थान वन अधिनियम के तहत धारा 1953 की धारा 341, 342 के तहत वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जिन नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!