Baran News: शाहाबाद उपखंड अधिकारी ने लोगों के साथ की गाली-गलौज, मारे थप्पड़

Baran News: बारां के शाहाबाद उपखंड अधिकारी ने भील समाज के लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. लोग उनसे राष्ट्रीय सहरिया दिवस के कार्यक्रम को लेकर परमिशन लेने पहुंचे थे.

Baran News: शाहाबाद उपखंड अधिकारी ने लोगों के साथ की गाली-गलौज, मारे थप्पड़
Image Credit: Baran News

Baran News: राजस्थान के बारां के शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राष्ट्रीय सहरिया दिवस के कार्यक्रम को लेकर परमिशन मांगने पहुंचे भील समाज के लोगों को उपखंड अधिकारी मुकेश चंद मीणा ने ना सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि हाथापाई तक पर उतर आए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुकेश चंद मीणा ने न सिर्फ मां-बहन की गालियां दीं, बल्कि कुछ लोगों को थप्पड़ भी मारे. यही नहीं, पुलिसकर्मियों को इशारा करते हुए लोगों को पकड़ने तक के निर्देश दिए गए.

Add Zee News as a Preferred Source

सवाल यह उठता है? कि आखिर प्रशासनिक पद पर बैठा एक अधिकारी जनता से इस प्रकार का व्यवहार कैसे कर सकता है? स्थानीय समाजसेवियों का कहना है? कि नगर में शोषण और दमन की पराकाष्ठा हो चुकी है, अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनने की बजाय, उन्हें दबाने और डराने की कोशिश कर रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार, एसडीओ मुकेश मीणा पहले भी कई ग्रामीणों व मीडिया कर्मियों से अभद्र व्यवहार कर चुके हैं. अधिकारी खुलेआम लोगों से अभद्र भाषा में बात कर रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है? कि आखिरकार इतने गंभीर आरोपों के बावजूद प्रशासन इस दबंग अधिकारी पर कार्रवाई करने से क्यों बच रहा है? क्या इस अधिकारी को कोई राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है? या फिर सहरिया अंचल के गरीब और पिछड़े लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंच ही नहीं रही?

शाहाबाद के लोगों का कहना है कि अधिकारियों का काम जनता की सुनवाई करना और समस्याओं का समाधान करना होता है, लेकिन यहां तो उल्टा शोषण हो रहा है. नागरिकों ने मांग की है कि वायरल वीडियो को आधार बनाकर मुकेश चंद मीणा के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Baran News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More