&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले के शाहबाद तहसील कार्यालय के सरकारी आवास को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. शाहाबाद की वर्तमान तहसीलदार अनीता सिंह और पूर्व तहसीलदार राहुल कुमार की पत्नी के बीच तनातनी का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार शाहाबाद से राहुल कुमार का ट्रांसफर होने के बावजूद उनकी पत्नी ने अब तक तहसील का सरकारी आवास खाली नहीं किया. चार्ज संभालने के बाद तहसीलदार अनीता सिंह ने पूर्व तहसीलदार की पत्नी को दो दिन के भीतर आवास खाली करने की नसीहत दी. इसी दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में आवास खाली नहीं किया गया तो उनका सामान बाहर फेंक दिया जाएगा.
इस पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में तहसीलदार अनीता सिंह और पूर्व तहसीलदार की पत्नी के बीच हुई बातचीत साफ सुनाई दे रही है. मामला सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल प्रशासनिक हल्कों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और देखना होगा कि आवास को लेकर यह विवाद किस मोड़ पर जाकर थमता है.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Baran News: घर से खेत के लिए निकली विवाहिता का कुएं में मिला शव
बारां जिले के छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के बमोरी घाटा गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई. मृतका गिर्राज बाई सुमन शुक्रवार रात खेत पर चारा काटने गई थी और देर तक नहीं लौटी. परिजनों ने तलाश की तो कुएं के पास उसकी चप्पल और घास काटने का औजार मिला, जबकि शव कुएं में तैरता हुआ नजर आया. मृतका के पिता सत्यनारायण सुमन के अनुसार शव के मुंह और गले पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या का संदेह है. परिजन और माली समाज ने मामले की एफएसएल जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!