Bhilwara News: राजस्थान के जहाजपुर में हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी ममता जाट को पदभार ग्रहण नहीं करवाया गया, ऐसे में उनके पति मुकेश जाट आज मोबाइल टावर पर चढ़ गए.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News: राजस्थान के जहाजपुर में हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद ममता जाट को पदभार ग्रहण न करवाने को लेकर उनके पति मुकेश जाट आज पड़ेर ग्राम में स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़े. उनकी मांग है कि जब तक ममता जाट को पद ग्रहण नहीं करवाया जाता है तब तक टावर पर ही रहेंगे.
गौरतलब है कि राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद ग्राम पंचायत पण्डेर की सरपंच एवं पूर्व प्रशासक ममता मुकेश जाट मंगलवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालते हुए पंचायत भवन पहुंची. लेकिन जैसे ही वे ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचीं, वहां मुख्य गेट पर ताला लगा मिला था.
दरअसल, ममता मुकेश जाट के खिलाफ पूर्व में पद का दुरुपयोग, अनियमितता और नियमों की अवहेलना के आरोपों की जांच रिपोर्ट में कई आरोप प्रमाणित पाए गए थे. इसमें सामुदायिक भवन और चारदीवारी के उद्घाटन में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं करना, शिलापट्ट पर नाम नहीं अंकित करना, रोड लाइट में कम सामग्री लगाकर अधिक भुगतान करना, पट्टों की पत्रावलियों में अनियमितता और बिना दस्तावेजों की पूर्ति के पट्टे जारी करना जैसे गंभीर आरोप शामिल थे.
इन आरोपों के आधार पर राज्य सरकार ने 11 फरवरी 2025 के आदेश के तहत उन्हें ग्राम पंचायत पण्डेर के प्रशासक पद से पदच्युत कर दिया था. इससे पहले 24 जनवरी 2025 को जिला कलक्टर भीलवाड़ा द्वारा उन्हें प्रशासक नियुक्त किया गया था. उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.
हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के उक्त निर्णय को निरस्त करते हुए ममता मुकेश जाट को फिर से पदग्रहण की अनुमति दी. आदेश की पालना में वे मंगलवार को पंचायत भवन पहुंची, लेकिन वहां ताले लगे मिले, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और पंचायत की राजनीति में नई हलचल देखने को मिली. अब यह हलचल आक्रोश का रूप ले चुकी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!