कोटा में पार्वती नदी में बहे 4 लोगों में से 2 के शव मिले, दो की तलाश जारी

Kota News: राजस्थान में कोटा के छुआरी धाम बालूपा में पार्वती नदी में सोमवार को नहाने के दौरान चार जनों के बहने के बाद दो जनों के शव मिल गए हैं. दो की तलाश जारी है. उसके लिए कोटा से पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तलाशी कर रही है. 

कोटा में पार्वती नदी में बहे 4 लोगों में से 2 के शव मिले, दो की तलाश जारी
Image Credit: kota

Kota News: राजस्थान और मध्यप्रदेश सीमा पर छुआरी धाम बालूपा में पार्वती नदी में सोमवार को नहाने के दौरान चार जनों के बहने के बाद दो जनों के शव मिल गए हैं. दो की तलाश जारी है. उसके लिए कोटा से पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तलाशी कर रही है.

घटना के बाद आयुष गुर्जर 16 वर्ष का शव मिल गया था. वहीं, मंगलवार सुबह घटना स्थल से 1 किमी दूर छापोल के पास दूसरे युवक अशफाक 17 वर्ष निवासी खातोली का शव मिल गया है. वहीं, घटना के बाद कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर और एडिशनल एसपी रामकल्याण मीना ने रेस्क्यू कार्य के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. इसके साथ ही इटावा डीएसपी शिवम जोशी मौके पर मौजूद हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

डीएसपी शिवम जोशी ने बताया कि दो जनों के शव मिल गए हैं, जिनके शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, सोनू सुमन 17 वर्ष और मोहित सुमन 18 वर्ष निवासी खातोली की तलाश के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है. घटना के बाद से ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. इस घटना के बाद खातोली कस्बे में मातम पसरा हुआ है. चार घरों के चिराग बुझ गए हैं. सभी किशोर 10वीं-11वीं में अध्यनरत होने के साथ ही पड़ोस में रहते हैं. जो इस घटना में तीन युवक बच गए वह भी सदमे में है. घटना के बाद से ही खातोली कस्बे में मातम पसरा हुआ है.

पढ़ें कोटा की एक और खबर
Kota: मोड़क पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़,डेढ़ करोड़ से ज्यादा का गांजा पकड़ा
Ramganj Mandi, Kota News: राजस्थान के कोटा जिले की मोड़क पुलिस ने एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान 303 किलो गांजा पकड़ा है. पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद गांजे की कीमत 1 करोड़ 51 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है.

थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि रविवार-सोमवार रात दरा नाल के पास पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की. एक कार (RJ06CD3871) को रोकने का कोशिश की गई. चालक कार भगाकर फरार हो गया. कार में सवार तीन युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. कुछ देर बाद झालावाड़ की ओर से आ रही डस्टर कार (UP14DA6608) को रोका गया.

इस कार से दो लोगों को पकड़ा गया. आरोपी नरेश धाकड़ (47) और सैफ अली (28) भीलवाड़ा के रहने वाले हैं. कार की तलाशी में 303 किलो 120 ग्राम गांजा मिला. पूछताछ में पता चला कि गांजा आंध्रप्रदेश के रामभद्रमपुर से लाया गया था.

आरोपियों ने बताया कि वे दूसरी कार (होंडा WRV) में सवार अपने तीन साथियों के साथ एस्कॉर्ट कर रहे थे. फरार आरोपियों में सुनिल लुहार, इंसाफ अली और जमील खान शामिल हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Kota Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More