बूंदी से जयपुर तक हैवानियत! पहले ठेकेदार, फिर बस कंडक्टर ने दोस्त संग मिल छात्रा से किया रेप, मन नहीं भरा तो...

Bundi News: राजस्थान के बूंदी शहर में रूह कंपा देने वाली है, जहां 10वीं की छात्रा से अलग-अलग द्वारा दरिंदगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बूंदी से जयपुर तक हैवानियत! पहले ठेकेदार, फिर बस कंडक्टर ने दोस्त संग मिल छात्रा से किया रेप, मन नहीं भरा तो...
Image Credit: Bundi NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: बूंदी शहर के सदर थाना क्षेत्र की 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा से दरिंदगी सामने आई है. पीड़ित छात्रा को बूंदी में एक ठेकेदार ने अपनी हवस का शिकार बनाया. इतना ही नहीं, राजधानी जयपुर में बस कंडक्टर और उसके साथी ने बस में उसके साथ दरिंदगी की. इसके बाद भी दो दिन कमरे में बंधक बनाकर रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया. इस मामले में बूंदी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है.

बूंदी और जयपुर का सारा घटनाक्रम 11 अगस्त से 13 अगस्त के बीच का बताया जा रहा है. सदर पुलिस ने पीड़िता के न्यायालय में बयान करवाए हैं. जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में वृताधिकारी अरुण मिश्रा बूंदी के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी रमेश आर्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की का अपहरण व दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त मानवेन्द्र सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Dholpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई दर्दनाक मौत
धौलपुर के सरमथुरा उपखंड के सरारी खुर्द गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है. मृतक महिला का शव घर पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है. घटना के बाद सरमथुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया, जहां पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

जानकारी के अनुसार मृतक महिला रेखा मीणा उम्र करीब 24 वर्ष सरारी खुर्द गांव सरमथुरा थाना क्षेत्र की निवासी थी, जिसकी शादी करीब 4 वर्ष पूर्व मंगल सिंह मीणा निवासी सुरारी खुर्द के साथ हुई थीं. मृतक महिला का शव उसके ससुराल में कमरे पर झूलता हुआ मिला है. विवाहिता की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है. थाना पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल करने में जुट गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़