Bundi News: राजस्थान के बूंदी जिले में अंधविश्वास के इस ड्रामे को देखकर हर कोई हैरान रह गया. अस्पताल गेट और लेबर रूम में टोना-टोटका किया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bundi News: राजस्थान के बूंदी जिले के नैनवां उप जिला अस्पताल से अंधविश्वास से जुड़े दो हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं. ग्रामीण परिवेश के महिला-पुरुष मंगलवार को सुबह करीब 6:30 बजे मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिया.
जानकारी के अनुसार, 3 दिसंबर 2010 में किसी व्यक्ति की दुर्घटना मे घायल हो गया था, जिसकी उप जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई थी. 14 साल बाद परिजन मृतक की आत्मा को शांति दिलाने के लिए नैनवां उप अस्पताल में पहुंच गए.
परिजनों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर ही आत्मा को ले जाने के लिए अनुष्ठान शुरू कर दिया. अस्पताल के मुख्य गेट पर टोना-टोटका का दौर करीब एक घंटे तक चला.
वहीं, एक ग्रामीण परिवार भी 17 साल पहले की मृत बच्चे की आत्मा को लेने पहुंचे. वो आते ही सीधे लेबर रूम में चले गए और वहां टोना-टोटका कर वापस आ गए लेकिन अस्प्ताल प्रशासन ने रोका तक नहीं. इस दौरान अस्पताल के बाहर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, अंधविश्वास के इस ड्रामे को देखकर हर कोई हैरान रह गया.
गौरतलब है कि जिले में ऐसा मामला पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी बून्दी जिला अस्पताल में ऐसी घटना घटी होती रही है. हाल ही मे दो दिन पूर्व भी बून्दी जिला अस्पताल मे ऐसा ही मामला सामने आया था. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अंधविश्वास के चलते परिजन कई बार ऐसा करते हैं.
पढ़िए राजस्थान की एक और खबर
Kota News: राजस्थान के कोटा ग्रामीण पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई. सिमलिया थाना पुलिस ने गस्त के दौरान अवैध मादक पदार्थ स्मेक के खिलाफ कार्रवाई की.
आरोपी बृजमोहन उर्फ बिरजू के पास से 20 ग्राम स्मेक बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत करीब 4 लाख रुपये है. कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में जिला मुख्यालय से चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमलिया थाना को मिली सफलता.
सिमलिया बाइपास पर स्थित गुरुद्वारा के यहां गस्त के दौरान सामने से आ रहा आरोपी पुलिस को देखकर रास्ता बदलने के कारण शक हुआ. सिमलिया थाना पुलिस ने पीछा करके आरोपी को गिरफ्तार किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!