Bundi: अवैध मांस की दुकानों को हटवाने के लिए साधु-संतों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Bundi News: राजस्थान के बूंदी शहर में अवैध मांस की दुकानों को लेकर साधु-संतों ने नगर परिषद प्रांगण में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. 

Bundi: अवैध मांस की दुकानों को हटवाने के लिए साधु-संतों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
Image Credit: Bundi News

Bundi News: राजस्थान के बूंदी शहर में अवैध मांस की दुकानों के खिलाफ नगर परिषद के बाहर सोमवार को हिंदू संगठनों से जुड़े साधु-संतों और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया. प्रदर्शनकारी साधु संतों के दौरान हनुमान चालीसा का नगर परिषद प्रांगण में पाठ भी किया. इस दौरान हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने नगर परिषद प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया.

नगर परिषद के बाहर चल रहे रहे धरने को अनेक साधु संतों को विहित नेताओं ने संबोधित किया. इसके पश्चात जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए साधु संत नगर परिषद प्रांगण में पहुंचे, जहां पर उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ करके विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की.

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान सभापति सरोज अग्रवाल अपने कक्ष उठकर आई और साधु-संतों व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी से वार्ता की. साधु-संतों को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन पढ़कर सभापति को सुनाया, जिस पर सभापति ने मार्च की दुकानों का सर्वे करवरकर उन्हें हटाने और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने का भरोसा दिया. इसके पश्चात साधु संतों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया.

सभापति सरोज अग्रवाल ने बताया कि रविवार को बड़ी कार्रवाई की. परिषद ने रविवार को 6 अवैध को सीज किया. स्थानीय लोगों ने ऐतिहासिक धरोहरों और मंदिरों के आसपास हो रहे अतिक्रमण को भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी.

नगर परिषद की टीम अभी भी शहर में चल रही अवैध मास की दुकानों को हटाने की कार्रवाई में लगी हुई है. इस दौरान नैनवां रोड सहित कई क्षेत्रों में बिना लाइसेंस चल रही मांस की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया.

सभापति ने बताया कि सर्वे में 25 अवैध दुकानें चिह्नित
नगर परिषद के राजस्व अधिकारी रवि दाधीच ने बताया कि हाल ही में करवाए गए सर्वे में शहर में कुल 25 अवैध मांस की दुकानें पाई गई हैं. शेष रही दुकानों को नियमानुसार सीज करने की कार्रवाई की जाएगी अथवा हटाया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bundi News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More