&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bundi News: राजस्थान के डाबी में कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे 27 पर सूतड़ा के पास अलसुबह करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक इको कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके परिणामस्वरूप चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.
जिले के डाबी थाना धेत्र के सुतड़ा गाँव जिले के दबी थाना क्षेत्र के सूचना गांव के पास से गुजर रहे नेशनल हाइवे 27 पर आज तडके भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक ईको वैन आगे चल रहे किसी बडे वाहन में जा घुसी, इस कारण चार लोगों की मौत हो गई, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल है और उनकी स्थिति गंभीर है. हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मध्यप्रदेश के ब्यावरा क्षेत्र के है, जो ईको वैन से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रहे थे.
डाबी थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने कहा कि ईको वैन आगे चल रहे किसी बड़े वाहन में घुसी, हालांकि घटना स्थल पर कोई अन्य वाहन खड़ा हुआ नहीं मिला. आशंका जताई कि हादसे के बाद ट्रक या बड़ा वाहन मौके से आगे निकल गया.
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, दो अन्य ने कोटा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बाकी गंभीर घायलों का कोटा मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है. मृतकों के परिजनों से संपर्क कर जानकारी दी जा रही है.
फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाए है. मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है. थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!