&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kota News: राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा में एक शिक्षक द्वारा बालिका को जानबूझकर फेल करने के मामले में शिक्षा मंत्री ने बड़ा फैसला लिया है. मोड़क गांव शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज यहां मोड़क गांव में आयोजित की जा रही मोहल्ला बैठकों के दौरान एक बालिका द्वारा शिकायत करने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोड़क गांव की भौतिक विज्ञान की व्याख्याता सविता मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं.
11वीं की छात्रा है बालिका
यहां मोड़क गांव में सोसाइटी गली में आयोजित मोहल्ला बैठक में स्थानीय निवासी एक बालिका आयुषी कुमावत जो कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोड़क गांव की कक्षा 11वीं की छात्रा है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को शिकायत दी उनके विद्यालय में पुस्तकालय में पुस्तकों को लेकर उसके चाचा जी सुनील कुमावत और मेरी कक्षा शिक्षिका सविता मीणा के मध्य कुछ विवाद हो गया था. इस विवाद के चलते बदला लेने के लिए सविता मीणा शिक्षिका ने मुझे कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा में जानबूझकर फेल कर दिया.
शिकायत के बाद भी फेल दिखाया गया
मेरी शिकायत पर दोबारा जांच कराई गई तो मुझे सप्लीमेंट्री दी गई और मेरे 70.40% अंक बनने के बावजूद मुझे अनुत्तीर्ण दर्शाया गया. जबकि मुझसे कमजोर विद्यार्थियों को पास कर दिया गया. बालिका ने शिक्षा मंत्री से ऐसे शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी अर्जी दी थी.
मंत्री ने दिए निलंबन के आदेश
शिक्षा मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी की तो पता चला कि उक्त शिक्षिका के खिलाफ विद्यालय में अनेक शिकायतें है. जिसके चलते इसे पूर्व में ए पी ओ कर रखा है. परंतु यह कोर्ट से स्टे ले आई है. मंत्री ने तत्काल प्रभाव से बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने वाली और उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वाली इस शिक्षिका को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!