&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: कोटा दौरे पर रहे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने नागौर में सांसद हनुमान बेनीवाल के निवास पर बिजली का बिल बकाया होने के बाद काटे गए बिजली के कनेक्शन को लेकर सरकार की मंशा को साफ किया है. उन्होंने कहा कि बिजली चोरी या बिल बकाया मामले में पूरे राज्य में सख्त कार्रवाई जारी है. मंत्री ने स्पष्ट किया कि हमारी सरकार बिजली चोरी करने वालों पर कड़ी लगाम लगा रही है और यह कार्रवाई किसी भी पार्टी के व्यक्ति के खिलाफ समान रूप से की जाएगी.
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेने के बाद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि अगर किसी जनप्रतिनिधि का अचारण सही नहीं तो उसको अपने आचरण पर लगाम लगानी चाहिए. नागौर में कनेक्शन कटा है ऐसा नहीं है जहां पर भी बिजली की चोरी हो रही है या फिर बिजली का बिल बकाया है वहां पर भी लगाम लगाई जा रही है. हमारी सरकार ऐसी चोरी लगातार लगाम लगाएगी और ऊर्जा विभाग भी पूरी तरह से अपना काम कर रहा है. जब भी किसी का बिल ज्यादा हो जाता है तो वहां पर कनेक्शन काटा जाता है. कोई भी वीआईपी हो या सांसद अगर उनका बिजली का बिल बकाया होगा तो वो जरूर वसूला जाएगा या फिर वहां उसका बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा.
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर ज्यादा जिम्मेदारी बन जाती है. अगर वो बिजली का उपयोग कर रहे है तो उनको बिल जरूर भरना चाहिए, ताकि समाज में भी सकारात्मक संदेश जाए. जनता जनप्रतिधि के आचरण का अनुसरण करती है. ऊर्जा मंत्री ने भी कहा कि हम किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं कर रहे है. कोई भी व्यक्ति किसी भी पार्टी का हो अगर वो बिल का भुगतान नहीं कर रहा है या फिर फिर बिजली चोरी कर रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्टर- राजेंद्र शर्मा
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!