Kota News: नौकरी से रिटायरमेंट के तुरंत बाद राजनीति में एंट्री! छोटूलाल ने थामा बीजेपी का दामन, मंत्री मदन दिलावर ने दिलाई सदस्यता.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Kota News: रामगंजमंडी में सुकेत थाना अधिकारी छोटूलाल गुरुवार दोपहर 12 बजे पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए. रिटायरमेंट के कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने राजनीति में नई पारी शुरू कर दी. पुलिस वर्दी उतारते ही वे रामगंजमंडी पहुंचे और शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर से मिलकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
भाजपा कार्यालय में आयोजित सादे कार्यक्रम में मंत्री दिलावर ने छोटूलाल को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया. इस अवसर पर मंत्री दिलावर ने कहा कि एसएचओ रहते हुए छोटूलाल ने सुकेत क्षेत्र की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा. उन्होंने हर वर्ग के साथ सादगीपूर्ण व्यवहार किया और अपराधियों में कानून का डर बनाए रखा.
छोटूलाल ने अपने संबोधन में कहा कि वे लंबे समय तक पुलिस सेवा में रहे हैं. अब जनसेवा की भावना से राजनीति में आए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें पद या सम्मान की चाह नहीं है. वे भाजपा के माध्यम से आमजन के बीच रहकर सेवा करना चाहते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि मंत्री मदन दिलावर के मार्गदर्शन में उन्होंने सुकेत थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा. यही प्रेरणा उन्हें भाजपा की ओर आकर्षित कर लाई.
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश काला, पालिकाध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल, वरिष्ठ नेता नरेंद्र काला, महेश श्रीवास्तव, नितिन शर्मा, विशाल जैन, विशाल श्रृंगी, फौजी ओमप्रकाश मेघवाल, लोकेश आचौलिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!