कोटा कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे राज्यपाल, कहा- महिलाओं की बढ़ रही संख्या, सुनाई सांप की कहानी

Rajasthan News: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि अब सरकारी कार्यालयों में महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, आने वाले समय में महिलाएं दफ्तरों में पुरुषों से ज्यादा होंगी.

कोटा कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे राज्यपाल, कहा- महिलाओं की बढ़ रही संख्या, सुनाई सांप की कहानी

Rajasthan News: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को कोटा कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को डिग्रियां और पदक वितरित किए. इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, जैविक खेती और बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर कृषि उत्पादन की आवश्यकता जैसे गंभीर विषयों पर विचार साझा किए.

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का हास्यपूर्ण उल्लेख
राज्यपाल ने कहा कि जब वे 18-20 वर्ष के थे, तब सरकारी कार्यालयों में अधिकांश पुरुष कर्मचारी होते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. आने वाले समय में महिलाओं की संख्या और बढ़ेगी, तो हमारा क्या होगा. उन्होंने एक किस्से के माध्यम से यह बदलाव समझाया—एक स्कूल में सभी महिला कर्मचारी थीं और केवल एक पुरुष सफाईकर्मी था. जब स्कूल में सांप आया तो सभी महिलाएं चिल्लाईं, 'पुरुष को बुलाओ!' और सफाई कर्मी भी यही चिल्ला रहा था. इस पर राज्यपाल ने हंसी में कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि ऐसी स्थिति फिर न आए.

महिला छात्राओं की उपलब्धि सराहनीय
दीक्षांत समारोह में 343 डिग्रीधारकों में से 140 छात्राएं थीं और 14 पदकों में से 9 छात्राओं ने हासिल किए. राज्यपाल ने इसे एक सकारात्मक संकेत बताया और कहा कि जिस रफ्तार से महिलाएं आगे बढ़ रही हैं, भविष्य में दफ्तरों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक हो सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

रासायनिक खेती के खतरे और जैविक खेती का आग्रह
राज्यपाल ने रासायनिक खेती के दुष्परिणामों पर चिंता व्यक्त करते हुए गंगानगर का उदाहरण दिया, जहां कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जैविक खेती अपनाएं और केवल अनाज ही नहीं, फलों की खेती पर भी ध्यान दें.

बढ़ती जनसंख्या, बढ़ती चुनौतियां
राज्यपाल ने जनसंख्या वृद्धि को लेकर कहा कि 1951 में देश की आबादी 37 करोड़ थी, जो अब 147 करोड़ हो चुकी है. विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले 80 वर्षों में यह 292 करोड़ तक पहुंच सकती है. ऐसे में कृषि उत्पादन बढ़ाना समय की मांग है.

शोध से ही होगा कृषि में नवाचार
उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे रिसर्च के जरिए किसानों के लिए नवीन तकनीक विकसित करें और कृषि में नवाचार लाएं. उनका मानना है कि कृषि का भविष्य विज्ञान, रिसर्च और नवाचार पर टिका है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news