शेयर मार्केट का चढ़ा खुमार, ICICI बैंक मैनेजर ने ठगे करोड़ों रूपये

Kota Fraud News: कोटा जिले में उद्योग नगर थाना इलाके में ICICI बैंक की एक मैनेजर द्वारा करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. जहां ग्राहकों के खातों से करीब 4 करोड़ 58 लाख रूपये से अधिक की राशि चुरा ली.

शेयर मार्केट का चढ़ा खुमार, ICICI बैंक मैनेजर ने ठगे करोड़ों रूपये

Kota Fraud News: राजस्थान के कोटा जिले में उद्योग नगर थाना इलाके में ICICI बैंक की एक मैनेजर द्वारा करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है, जिसमें बैंक की मैनेजर ने श्रीराम नगर शाखा के ग्राहकों के खातों से करीब 4 करोड़ 58 लाख रूपये से अधिक की राशि चुरा ली.

बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर साक्षी गुप्ता ने इस वारदात को साल 2020 से 2023 के बीच अंजाम दिया था. साक्षी ने पैसा शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर दिया. इसकी जानकारी बैंक को तब लगी जब एक ग्राहक अपनी एफडी की जानकारी लेने बैंक आया. इस पर बैंक की तरफ से फरवरी 2025 में उद्योग नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

वहीं पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महिला बैंक मैनेजर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि बैंक प्रबंधन की तरफ से दर्ज करवाए गए मुकदमे में बताया गया है कि करीब 43 ग्राहकों के 110 से ज्यादा खातों से राशि निकासी की गई है.

यहां तक कि उसने चालाकी से ग्राहकों के मोबाइल नंबर तक बदल दिए, ताकि ट्रांजेक्शन मैसेज से उन्हें पता नहीं चले. उसने ग्राहकों के डेबिट कार्ड, पिन और ओटीपी के गलत इस्तेमाल कर लेनदेन किए.

पढ़ें कोटा की एक और बड़ी खबर

कनवास-दरा मार्ग पर एक ईको वैन व बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. कनवास पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशोर सागर हनुमान मंदिर से कुछ दूरी पर हुई इस भीषण टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति वैन के नीचे कुचला गया.

टक्कर होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी सा माहौल हो गया. कनवास थाना प्रभारी श्यामाराम ने बताया कि घटना के बाद यातायात बहाल कराया गया. मृतकों के शवों का पोसेटमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए. प्रकरण दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Rajendra sharma

Trending news