&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Baran News: अनूपगढ़ के डोल तालाब में नगर परिषद द्वारा आयोजित मेले के दौरान मोटर बोट संचालन को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं. कोटा की एक फर्म को मोटर बोट संचालन का टेंडर दिया गया है, लेकिन ठेकेदार द्वारा टेंडर की शर्तों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है.
टेंडर के नियमों के अनुसार, सूर्यास्त के बाद मोटर बोट चलाने की अनुमति नहीं है, लेकिन ठेकेदार न केवल देर रात तक बोट का संचालन कर रहा है, बल्कि लोगों से मनमाने तरीके से 100, 150 और 300 रुपये तक किराया भी वसूल रहा है. हैरानी की बात यह है कि स्थानीय अधिकारियों और जिला कलेक्टर ने ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाय उसे संरक्षण प्रदान किया हुआ है.
डोल तालाब में इस बार भारी बारिश के कारण पानी की आवक काफी अधिक हुई है, जिसके चलते गहरे पानी में मोटर बोट का संचालन जोखिम भरा हो सकता है. सूर्यास्त के बाद कम रोशनी और अनियंत्रित संचालन के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार की मनमानी और अधिकारियों की चुप्पी से मेले में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा खतरे में है.
नागरिकों ने सवाल उठाया है कि आखिर क्यों जिला प्रशासन और नगर परिषद ठेकेदार को खुली छूट दे रहे हैं. टेंडर की शर्तों का उल्लंघन होने के बावजूद कार्रवाई न करना अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है. लोगों ने मांग की है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच की जाए और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितताएं और संभावित हादसे रोके जा सकें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंKota Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!