JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी, रजित गुप्ता ने पाई देश में पहली रैंक, कोटा के छात्रों ने दिखाया दम

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 में कोटा के छात्रों ने मारी बाजी! रजित गुप्ता ने पाई ऑल इंडिया टॉप रैंक, एलन कोचिंग के 4 छात्रों ने टॉप 10 में बनाई जगह.

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी, रजित गुप्ता ने पाई देश में पहली रैंक, कोटा के छात्रों ने दिखाया दम
Image Credit: ज़ी न्यूज़ डेस्क

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड का परिणाम जारी होने के साथ ही शिक्षा नगरी कोटा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया. एलन कोटा के छात्र रजित गुप्ता ने ऑल इंडिया टॉप किया है, जिससे कोटा के कोचिंग संस्थानों में खुशी का माहौल है. एलन कोटा के चार छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है. इसके अलावा, टॉप 10, टॉप 50 और टॉप 100 में भी एलन कोटा का दबदबा कायम रहा है, जिससे कोटा की प्रतिभा का लोहा एक बार फिर साबित हुआ है.


आईआईटी कानपुर द्वारा आज जेईई एडवांस्ड 2025 का परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें 2.50 लाख से अधिक छात्रों ने सफलता प्राप्त की है. अब इन शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के लिए आईआईटी प्रवेश की जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हो गया है. जोसा काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 3 जून से शुरू होने जा रहा है, जिसके बाद उम्मीदवार अपनी पसंद के आईआईटी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे.


अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. इसके अलावा, जेईई-एडवांस्ड की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है. इस परीक्षा में कुल 1.90 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और परीक्षा 360 अंकों की थी, जिसमें पेपर-1 और पेपर-2 दोनों 180-180 अंकों के थे. राजस्थान में यह परीक्षा 18 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में आयोजित की गई थी.

जेईई एडवांस्ड रिजल्ट चेक करने के लिए, विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा. वेबसाइट के 'Announcements' सेक्शन में जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. इसके बाद, आप अपना रिजल्ट और रैंक देख सकते हैं.


सफल उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2025 का परिणाम आधिकारिक पोर्टल jeeadv.ac.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. परिणाम में उम्मीदवारों की कैटेगरी-वार अखिल भारतीय रैंक (AIR) के साथ-साथ पंजीकरण नंबर, रोल नंबर, नाम, जन्म तिथि, योग्यता स्थिति, CRL रैंक, पेपर 1 और 2 में विषय-वार अंक, कुल सकारात्मक अंक और कुल अंक भी प्रदर्शित होंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj