Jhalawar News: झालावाड़ में नशा तस्कर सरफराज और शरीफ की आलिशान संपत्ति पर गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनाई दुकानें की नेस्तनाबूद

Jhalawar News: झालावाड़ में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई! सरफराज और शरीफ की अवैध संपत्तियां बुलडोजर से ध्वस्त. SP अमित बुडानिया के नेतृत्व में विशेष अभियान, काले धन से बनी संपत्तियों पर नकेल. 

Jhalawar News: झालावाड़ में नशा तस्कर सरफराज और शरीफ की आलिशान संपत्ति पर गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनाई दुकानें की नेस्तनाबूद
Image Credit: Jhalawar News:

Jhalawar News: झालावाड़ से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिला प्रशासन ने नशे के तस्करों द्वारा सरकारी जमीन पर बनाई गई अवैध संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई, जिसमें मादक पदार्थ तस्करों सरफराज और शरीफ मोहम्मद की आलीशान अवैध संपत्तियों को बुलडोजर से नेस्तनाबूद किया गया.

झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया के नेतृत्व में जिला स्तर पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य संगठित अपराध और अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर नकेल कसना है. इस अभियान के तहत तस्करों द्वारा काले धन से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित कर उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

इसी कड़ी में गुरुवार को तस्करों की करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की गई. तस्कर सरफराज को हाल ही में 30 जुलाई को अनार सिंह और यादव सिंह के साथ मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इनके पास से 5 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए थे.

झालावाड़ कोर्ट द्वारा उसकी जमानत खारिज होने के बाद सरफराज वर्तमान में जेल में बंद है. पुलिस ने गुरुवार को सरफराज की हिस्ट्रीशीट भी खोली, जिसमें उसके खिलाफ विभिन्न जिलों में NDPS एक्ट के तहत सात मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, तस्कर शरीफ मोहम्मद के खिलाफ भी टोंक जिले में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है.

इस विशेष अभियान से नशे के तस्करों में हड़कंप मच गया है, और जिला प्रशासन व पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं. यह अभियान क्षेत्र में अपराध और नशे की तस्करी को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Tonk News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More