झालावाड़ में तीसरी बड़ी कार्रवाई, तस्कर पप्पू तंवर का फार्म हाउस गिराया गया

Jhalawar News: झालावाड़ में मादक पदार्थ तस्कर पप्पू तंवर की 2 करोड़ की अवैध संपत्ति जमींदोज! वन विभाग ने मानपुरा में फार्म हाउस पर चलाया बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात. तस्कर के खिलाफ 7 मामले दर्ज.

झालावाड़ में तीसरी बड़ी कार्रवाई, तस्कर पप्पू तंवर का फार्म हाउस गिराया गया
Image Credit: Jhalawar News

Jhalawar News: झालावाड़ जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए बड़े तस्कर पप्पू तंवर उर्फ टोल की अवैध संपत्ति को जमींदोज कर दिया. महुआखोह निवासी पप्पू तंवर ने घाटोली सरहद क्षेत्र के मानपुरा में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से एक आलीशान फार्म हाउस का निर्माण करवाया था.

वन विभाग ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर इसे ध्वस्त कर दिया. झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पप्पू तंवर के खिलाफ विभिन्न थानों में सात मामले दर्ज हैं, जिनमें से पांच मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित हैं. इनमें मादक पदार्थों का निर्माण, परिवहन और खरीद-फरोख्त शामिल है.

Add Zee News as a Preferred Source

तस्करी से कमाए गए धन से ही तंवर ने वन भूमि पर यह अवैध निर्माण करवाया था. कार्रवाई के दौरान अकलेरा डीएसपी के नेतृत्व में असनावर, अकलेरा और भालता थानों के करीब 60 पुलिस जवानों ने सुरक्षा सुनिश्चित की.

यह झालावाड़ जिले में मादक पदार्थ तस्करों की अवैध संपत्ति के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जो प्रशासन की नशा तस्करी के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है. इस कार्रवाई ने क्षेत्र में तस्करों के बीच हड़कंप मचा दिया है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More