झालावाड़ मंडी में बवाल! किसान की उपज गायब, व्यापारियों पर कार्रवाई की मांग

Jhalawar News: झालरापाटन की हरिश्चंद्र कृषि उपज मंडी में व्यापारी के मुनीम द्वारा किसान की उपज चुपचाप बेच देने पर किसानों ने हंगामा कर दिया. नारेबाजी और प्रदर्शन तीन घंटे चला. मंडी सचिव से कार्रवाई की मांग हुई, लेकिन सहमति नहीं बनी. आखिर विधायक सुरेश गुर्जर के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ.

झालावाड़ मंडी में बवाल! किसान की उपज गायब, व्यापारियों पर कार्रवाई की मांग
Image Credit: Jhalawar News

Rajasthan News: झालावाड़ जिले के झालरापाटन स्थित हरिश्चंद्र कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को अनाज व्यापारी द्वारा एक किसान की उपज को गुपचुप तरीके से बेचने को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया. करीब 3 घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन चलने के बाद विधायक सुरेश गुर्जर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ.

तहसील के गांव धानोदी निवासी किसान देवीलाल गुर्जर गुरुवार सुबह अनाज मंडी में गेहूं बेचने के लिए लेकर आया था. उसने लाई गई उपज का मंडी परिसर में ढेर लगा दिया. किसान ने बताया कि वह गांव के देवनारायण मंदिर में शनिवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए गांव में स्थित समाज के सभी 68 घरों से प्रति घर 2 किलो एकत्र किए गए गेहूं को धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन खर्च के लिए ट्रैक्टर ट्राली में भरकर लाया था. उसने उपज को मंडी परिसर में खाली करके उस पर मंडी का गेट पास लगा दिया था और वह किसी कार्य से बाहर चला गया था. कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो उसे अनाज का ढेर वहां नहीं मिला. इस पर उसने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जानकारी ली तो पता चला कि उसकी यह उपज मंडी में काम करने वाले व्यापारी के मुनीम शेखर राठौर ने चुपचाप बेच दी है. इस पर उसने शेखर राठोर से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसने इस ढेर के मालिक के बारे में सभी जगह तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसने यह माल एक व्यापारी को बेच दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

इस मामले को लेकर किसान ने मंडी परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। जिस पर बड़ी संख्या में किसान सरपंच रिंकू लोधा की अगुवाई में मंडी में पहुंच गए और व्यापारियों की मनमानी और किसानों के शोषण के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए मंडी सचिव कक्ष में घुस गए. किसानों ने मंडी सचिव गोविंद सिंह राजपुरोहित को उनके साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी देते हुए व्यापारी का लाइसेंस निलंबित करने और इस प्रकार की लापरवाही बरतने वाले मुनीम पर 1 लाख रुपए का जुर्माना करने की मांग की.

मामले में मंडी सचिव ने कहा कि वह मामले की जांच करवा लेंगे और लापरवाही पाए जाने पर व्यापारी का लाइसेंस निलंबित करने की कार्यवाही करेंगे, लेकिन मुनीम पर जुर्माना करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है. इसे लेकर करीब 2 घंटे तक किसानों और सचिव के बीच नोंकझोंक चली और किसान सचिव की बात से सहमत नहीं हुए और उठकर बाहर आ गए.

सूचना मिलने पर विधायक सुरेश गुर्जर कृषि मंडी पहुंचे और उन्होंने किसानों से हालात की जानकारी ली. उन्होंने आक्रोशित किसानों को समझाइश करते हुए कहा कि मुनीम के द्वारा बेची गई उपज की रकम लेकर देवनारायण मंदिर के लिए मंदिर पर सहयोग राशि जमा करवा लेते हैं. इस पर मौजूद सभी किसान सहमत हो गए और हंगामा शांत हुआ.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More