झालावाड़ में मांस दुकानदारों की खैर नहीं! नगर परिषद टीम ने की धड़ाधड़ कार्रवाई

Jhalawar News: झालावाड़ नगर परिषद की टीम ने मांस की दुकानों पर सख्त कार्रवाई करते हुए मटन-चिकन जब्त किया और चालान काटे. आदेश के बावजूद दुकानों को खुले रखने पर टीम ने छापेमारी की.

झालावाड़ में मांस दुकानदारों की खैर नहीं! नगर परिषद टीम ने की धड़ाधड़ कार्रवाई
Image Credit: Jhalawar News

Rajasthan News: झालावाड़ नगर परिषद द्वारा 28 अगस्त तथा 6 सितंबर को पर्युषण पर्व तथा गणेश उत्सव होने के कारण शहर की सभी मांस दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे. हिंदू व जैन समुदाय द्वारा जिला प्रशासन से मांग की गई थी कि प्रदूषण पर्व तथा गणेश उत्सव के चलते 28 अगस्त तथा 6 सितंबर को मांस दुकानों व बूचड़खानों को बंद रखा जाए.

ऐसे में जिला कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा उक्त 2 दिन मांस विक्रेता दुकानदारों को अपनी दुकान बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन बावजूद इसके शहर में आज भी मांस की दुकान खुली नजर आई, जिस पर नगर परिषद के निरीक्षक चंद्रशेखर ने पुलिस की मदद से शहर की आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर कार्रवाई की और वहां मिला कच्चा मांस और बॉयलर चिकन जप्त कर नष्ट करवाया. नगरपरिषद निरीक्षक द्वारा आदेश की अवहेलना करने वाले मीट शॉप्स संचालकों के चालान भी काटे गए.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके साथ ही नगर परिषद टीम द्वारा मांस विक्रेताओं को आगामी 6 सितंबर को अपनी दुकानों को बंद रखने के सख्ती के साथ निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही ने नगर परिषद के अतिक्रमण दस्ते ने शहर की सड़कों पर कब्जा किए बैठे दुकानदारों से सड़कों पर रखे सामान हटवाने और शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के भी आदेश दिए हैं.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Jhalawar News: नकबजनी मामले में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
झालावाड़ जिले के भवानी मंडी थाना पुलिस ने नकबजनी व चोरी के मामले में फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. मामले में जानकारी देते हुए भवानीमंडी थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि गत 08 जून को भवानी मंडी कस्बे के रामनगर सहित विभिन्न इलाकों में चोरी की वारदाते हुई थी, जिसमें बाइक सहित नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी की रिपोर्ट आई थी. मामले में पुलिस ने अनुसंधान कर तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था. इसी मामले में फरार चल रहे रवि बाछड़ा निवासी नीमच मध्य प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है. आरोपी पर पुलिस द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.