Jhalawar: नशे की डील करने पहुंचे 3 आरोपी गिरफ्तार, ड्रग्स विक्रेता मौके से फरार

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में झालरापाटन थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स (MDMA) की तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. 

Jhalawar: नशे की डील करने पहुंचे 3 आरोपी गिरफ्तार, ड्रग्स विक्रेता मौके से फरार
Image Credit: Jhalawar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग की बड़ी डील करने आए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस दौरान आरोपियों की एक बिना नंबरी एक फोर्ड कार को भी जप्त किया है.

मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि झालरापाटन थाना क्षेत्र के संजीवनी नर्सरी के समीप एक बिना नंबर की इको फोर्ड कार में तीन युवक बैठे हुए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान गस्त पर पहुंची टीम ने संदेह के आधार पर उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से 1.57 ग्राम MD ड्रग बरामद हुई. कड़ी पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह रामगंजमंडी से यहां 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग लेने के लिए आए थे. यहां परमानंद गुर्जर से मादक पदार्थ की डील कर रहे थे. उनके पास मिला एमडी ड्रग भी इसी डील का सैंपल है.

हालांकि पुलिस टीम को देखकर परमानंद गुर्जर उर्फ पंडा मौके से फरार हो गया. ऐसे में पुलिस टीम ने 1.57 ग्राम मादक पदार्थ MD ड्रग और बिना नंबरी एक फोर्ड कार को जप्त कर रामगंजमंडी निवासी तीनों आरोपी इमरान उर्फ आशु पाया, कालू उर्फ शेख शाहरुख, और अजहर मुसलमान को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस टीम द्वारा अब मादक पदार्थ विक्रेता परमानंद गुर्जर उर्फ पंडा की तलाश की जा रही है. नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशा माफियाओ में हड़कंप मचा है.

पढ़िए क्राइम की एक और खबर

झालावाड़ पुलिस ने सरिए से भरे ट्रक की जब तलाशी ली तो बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ. जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 1 करोड़ के आस पास है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More