झालावाड़ में नशा तस्करों पर चला पुलिस का हंटर! बड़ी कर्रवाई में 6 आरोपी गिरफ्तार

Jhalawar News: झालावाड़ में पुलिस ने स्पाई कैमरों का इस्तेमाल कर गांजा और चरस बेचने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इन पर NDPS एक्ट की धारा 30 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

झालावाड़ में  नशा तस्करों पर चला पुलिस का हंटर! बड़ी कर्रवाई में 6 आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Jhalawar News

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. कोतवाली और झालरापाटन थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में गांजा और चरस सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस अभियान में पुलिस ने पहली बार स्पाई कैमरों का इस्तेमाल कर सबूत जुटाए.

स्पाई कैमरों से पकड़े गए नशे के सौदागर
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे जिले में नशा माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. आमतौर पर गली-मोहल्लों में नशे की छोटी पुड़िया बेचने वाले आरोपी आसानी से पुलिस की पकड़ से बच निकलते हैं. इसी समस्या को देखते हुए झालावाड़ पुलिस ने एक नया तरीका अपनाया, जिसमें स्पाई कैमरों की मदद से इन छोटे विक्रेताओं की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया. वीडियो सबूत मिलने के बाद पुलिस ने इन आरोपियों को धर दबोचा.

Add Zee News as a Preferred Source

दो अलग-अलग कार्रवाइयां
झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 32.64 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ तीन आरोपियों शाहरुख उर्फ सन्नाटा, सिराज और राजेश उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया. वहीं झालरापाटन थाना पुलिस ने 42 ग्राम गांजा के साथ आरोपी रज्जाक, संजय और नाहीद को गिरफ्तार किया है.

कड़ी धारा में केस दर्ज
गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपियों पर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 30 के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह धारा वाणिज्यिक मात्रा में मादक पदार्थों की बिक्री से जुड़ी है, जिससे आरोपियों को आसानी से जमानत नहीं मिल पाएगी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 30 के तहत यह पांचवीं बड़ी कार्रवाई है. पुलिस के इस सख्त रुख से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhalawar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More