&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhalawar News : झालावाड़ के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के पास एक गांव में पैंथर दिखने से लोग डर गये. ग्रामीणों की सूचना पर सहायक वन संरक्षक सागर पंवार और रेंजर संजू शर्मा मौके पर पहुंचे और बाद में सूचना देकर कोटा से फॉरेस्ट टीम को भी मौके पर बुलाया गया.
गांव के लोगों के मुताबिक पैंथर गांव की गलियों में घूमता हुआ दिखा था. ऐसे में घर के बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को घर में बंद कर गांव के लोग छतों से निगरानी करते दिखे. एसीएफ सागर पंवार ने बताया कि पैंथर का करीब 8 महीने का एक शावक बूढ़ मंडावर गांव में घुस गया था. सूचना पर फॉरेस्ट टीम मौके पर पहुंची है, जिसके द्वारा मशक्कत कर गांव की गलियों में मूवमेंट कर रहे पैंथर को एक कमरे में घुसने पर बंद कर दिया गया.
बाद में फॉरेस्ट टीम ने नेट के माध्यम से पैंथर के शावक को ट्रैप कर लिया. पैंथर के शावक का हेल्थ चेकअप करने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से मुकुंद टाइगर रिजर्व क्षेत्र के खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा.
उधर सूचना मिलते ही झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों से बात की. पैंथर द्वारा किसी भी ग्रामीण को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है. गौरतलब है कि झालावाड़ के गागरोन क्षेत्र तक मुकुंदरा टाइगर रिजर्व क्षेत्र आता है. जहां पर पूर्व में भी टाइगर के एक जोड़े ने अपनी टेरिटरी बनाई थी.
इस इलाके में करीब दर्जन भर पैंथर्स के भी मूवमेंट दिखाई देते रहे हैं. ये कभी-कभी ग्रामीण क्षेत्रों के समीप भी पहुंच जाते हैं. पूर्व में भी गागरोन किले क्षेत्र में पैंथर घुस गया था. हालांकि पैंथर से द्वारा कभी किसी व्यक्ति पर हमला नहीं किया गया. आज भी पैंथर मूवमेंट के दौरान कोई ग्रामीण हताहत नहीं हुआ है. फिर भी वन विभाग द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंkota Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!