Jhalawar: आदिवासी दिवस पर भील समाज की सभा में हंगामा, अरविंद भील हिरासत में

Jhalawar News: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित भील समाज की विशाल आमसभा और रैली के दौरान सांसद राजकुमार रौत और स्थानीय नेता अरविंद भील के समर्थकों के बीच तनाव और झड़प हो गई. 

Jhalawar: आदिवासी दिवस पर भील समाज की सभा में हंगामा, अरविंद भील हिरासत में
Image Credit: Jhalawar News

Jhalawar News: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झालावाड़ में सामाजिक न्याय को लेकर भील समाज द्वारा आयोजित विशाल आम सभा और रैली कार्यक्रम के दौरान डूंगरपुर सांसद राजकुमार रौत और स्थानीय भील समाज नेता अरविंद भील के समर्थक आमने-सामने हो गए. हंगामा इस कदर बड़ गया, कि पुलिस को दखल देकर बीच बचाव करना पड़ा और अरविंद भील और उसके समर्थकों को आमसभा स्थल से दूर हटाया. बाद में अरविंद भील को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है, जिससे पैदल रैली के दौरान दोनों पक्षों में टकराव के हालात न बने.

डूंगरपुर के सांसद राजकुमार रौत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित भील समाज की आमसभा में हंगामा उस समय हुआ जब स्थानीय भील समाज नेता अरविंद भील अपने समर्थकों के साथ भगवा ध्वज लेकर सभा स्थल पर पहुंचे. राजकुमार समर्थकों ने भगवा झंडों को हटाने और नीचे बैठने के लिए कहा लेकिन अरविंद अपने समर्थकों के साथ भगवा ध्वज लिए ही सभा स्थल पर खड़े रहे. ऐसे में दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए.

Add Zee News as a Preferred Source

ऐसे में पुलिस को बल प्रयोग कर दोनों समर्थकों को अलग करना पड़ा और अरविंद भील को हिरासत में ले लिया. बाद में अरविंद समर्थकों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर अरविंद समर्थकों को मौके से खदेड़ दिया.

मामले में डूंगरपुर सांसद राजकुमार ने कहा कि सामाजिक न्याय को लेकर आज यहां समाज की आमसभा रखी गई थी, जिसमें पीपलोदी हादसे के पीड़ितों में मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये और घायलों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग रखते हुए मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा जाना है. लेकिन भाजपा नेताओं के इशारे पर भील समाज के कुछ लोगों द्वारा सभास्थल पर आकर व्यवधान डाला गया. इस दौरान पुलिस भी हंगामा देखती रही. यह सब यहां के स्थानीय भाजपा नेताओं के इशारे पर हुआ है, लेकिन पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए वह पीछे नहीं हटेंगे.

उधर भील समाज के स्थानीय नेता अरविंद भील ने कहा कि वह हाथों में भगवान ध्वज लेकर भील समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. जब कार्यक्रम ही भील समाज का है तो उन्हें क्यों रोका जा रहा. सांसद राजकुमार रौत सनातन धर्म विरोधी है इसलिए उनके पहुंचने पर रौत समर्थक हंगामा करने लगे. भील समाज के कार्यक्रम में शामिल होने से उन्हें रोकना गलत है.

हालांकि बाद में पैदल रैली के दौरान व्यवधान का अंदेशा देखते हुए पुलिस ने अरविंद को हिरासत में ले लिया. इसके बाद उसके समर्थको को भी बल प्रयोग कर खदेड़ दिया. फिलहाल सभा स्थल और पैदल रैली मार्ग पर भी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhalawar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More