Jhalawar: पीपलोदी स्कूल हादसे के पीड़ितों से मिले डोटासरा, बांटे एक-एक लाख

Rajasthan News: झालावाड़ दौरे पर पहुंचे पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पीपलोदी गांव पहुंचे, जहां हाल ही में स्कूल हादसे में सात बच्चों की मौत हुई थी. उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की और प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की.

Jhalawar: पीपलोदी स्कूल हादसे के पीड़ितों से मिले डोटासरा, बांटे एक-एक लाख
Image Credit: Jhalawar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: झालावाड़ दौरे पर आए PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा आज स्कूल हादसे वाले गांव पीपलोदी पहुंचे और हादसे में अपनी जान गंवा चुके सात बच्चों के परिजनों के घर पहुंच कर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की. इस दौरान पीसीसी चीफ डोटासरा ने दिवंगत बच्चों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि भी दी. इस दौरान पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, विधायक सुरेश गुर्जर, पूर्व विधायक कैलाश मीणा, कांग्रेस नेता नेमीचंद मीणा, वीरेंद्र झाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

पिपलोदी गांव पहुंचे डोटासरा ने मलबे में तब्दील हो चुके उस स्कूल भवन को भी जाकर देखा, जहां हादसा हुआ था. डोटासरा के पहुंचते ही पीड़ित परिवारों सहित ग्रामीणों का दर्द छलक उठा. ग्रामीणों ने दर्दनाक हादसे की तस्वीरों को अपने शब्दों में बयां किया तो डोटासरा भी भावुक हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source

पीड़ित परिवार तथा ग्रामीणों से मिलने के बाद पीसीसी चीफ डोटासरा ने मीडिया से भी बात की. उन्होंने कहा कि यहां के हालात देखकर उनका दिल भी व्याकुल हो गया है. इतने बड़े हादसे के बाद भी मृतक बच्चों के परिजनों को सरकार द्वारा मात्र 10 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की गई जो भी अभी तक नहीं मिले हैं. स्कूल ढहने की घटना हादसा नहीं एक हत्या है, जिसका जिम्मेदार सिस्टम है. सिर्फ शिक्षकों को निलंबित कर सरकार ने इतिश्री कर ली, लेकिन यहां के सरपंच और विधायक की क्या जिम्मेदारी नहीं बनती. जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी नहीं बनती.

यहां के सरपंच ने स्कूल की मरम्मत कराई और उसकी राशि भी उठा ली, लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि यहां छत की मरम्मत में प्लास्टिक के रेशे लगा दिए. जब मरम्मत में ही भ्रष्टाचार हुआ है, तो हादसा कैसे नहीं होता, लेकिन दोषियों को बचाने के लिए आनन फानन में पूरे भवन को ही डिस्मेंटल कर दिया, जिससे यहां का सरपंच और अन्य जिम्मेदार बच जाए.

राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर वे पीपलोदी गांव आए हैं और मृतक बच्चों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है. स्थानीय कांग्रेस नेता भी पीड़ित परिवारों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे. पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए तथा मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा राशि तथा घायलों को भी मुआवजा दिलवाने के लिए कांग्रेस पुरजोर कोशिश करेगी. मामले को विधानसभा में भी उठाया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More