Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ में 2 साल पहले हुए दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट-1 के विशिष्ट न्यायाधीश ने आरोपी को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: झालावाड़ जिला न्यायालय के पॉक्सो कोर्ट-1 के विशिष्ट न्यायाधीश ने करीब 2 वर्षों पुराने प्रकरण में अहम फैसला सुनाते हुए एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी को 30 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है, तो वहीं पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत नाबालिग पीड़िता को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता की भी अनुशंसा की गई है.
मामले में जानकारी देते हुए पॉक्सो कोर्ट-1 के लोक अभियोजक गिरिराज नागर ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व 13 अगस्त 2023 को पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ मंडावर थाने में पहुंचकर कोलाना निवासी अनिल के खिलाफ डरा धमका कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था. पॉक्सो कोर्ट वन में विचाराधीन मामले में विशेष न्यायाधीश ने 18 गवाह और 37 दस्तावेज के आधार पर आरोपी अनिल को दोषी मानते हुए आजीवन कठोर कारावास तथा 30 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया है. उधर पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत पीड़िता को भी 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की अनुशंसा की गई है.
पढ़ें झालावाड़ जिले की एक और अहम खबर
Jhalawar News: अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक तस्कर गिरफ्तार
झालावाड़ जिले के सदर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक किलो 118 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा भी बरामद किया गया है, तो वहीं तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया.
मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों की धर पकड़ के लिए जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है. झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम को किसी व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ तस्करी की सूचनाओं मिली थी. जिस पर DST टीम और सदर थाना पुलिस ने रायपुर मार्ग पर जरेल चौकी के समीप नाकेबंदी की और वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली, जिसके पास से 1 किलो 118 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी गोपाल भील निवासी पड़ाना थाना क्षेत्र नलखेड़ा मध्य प्रदेश को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया. तस्करी में प्रयुक्त की गई आरोपी की बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस द्वारा अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है, कि यह मादक पदार्थ वह कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था.
रिपोर्टर- महेश परिहार
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!