&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के घाटोली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते दो तस्कर सगे भाइयों को 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है.
दोनों भाई बिना नंबरी मोटरसाइकिल के साथ तस्करी के काम को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने दोनों के पास से स्मैक में मिलावट के लिए काम में लिए जाने वाली 1.136 किलोग्राम टुकड़ी को भी जब्त किया है. पुलिस ने जब्त अवैध मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 42 लाख रुपये कीमत बताई है.
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले भर में अवैध मादक पदार्थ तस्करी और परिवहन को लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना अधिकारियों को दिए हैं.
इसी क्रम में घाटोली थाना क्षेत्र के कोहडीझर तिराहा चुरालिया रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी. इसी बीच बाइक से गुजर रहे दो संदिग्ध युवकों को रोककर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से अवैध मादक पदार्थ 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई. एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से अवैध मादक पदार्थ में मिलावट के काम मे ली जाने वाली 1.136 किलोग्राम टुकड़ी को भी जब्त किया है.
पुलिस ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल से तस्करी कर रहे दो सगे भाइयों ओमप्रकाश और रायसिंह तंवर निवासी नीमखेड़ा घाटोली को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त और उसे किसे सप्लाई किया जाना था, उसकी जानकारी जुटा रही है.
इधर, झालावाड़ जिला पुलिस और प्रशासन ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के द्वारा सरकारी संपत्तियों पर अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई की कड़ी में झालरापाटन कस्बे में कार्रवाई करते हुए शहर की वसुंधरा कॉलोनी इलाके में अवैध मादक पदार्थ तस्कर अनवर के सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर कार्रवाई कर ध्वस्त कर दिया.
मामले में जानकारी देते हुए एसपी अमित कुमार ने बताया कि गत दिनो पुलिस ने जिले के डग थाना क्षेत्र मे लोहे के सरिए से भरे ट्रक से 103 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया था. इस मामले मे पुलिस ने मादक पदार्थ से भरे ट्रक को एस्कॉर्ट करने के मामले में झालरापाटन निवासी तस्कर अनवर को गिरफ्तार किया था.
सारे मामले में जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी तस्कर अनवर ने झालरापाटन की वसुंधरा कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया हुआ है. इस पर आज पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस जाप्ते के बीच बुलडोजर कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चला कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान भारी पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhalawar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!