तेंदूपत्ता उत्पादन पर बारिश की मार, किसानों और बीड़ी व्यापारियों को हुआ नुकसान

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में बीते दो दिनों से बारिश का दौर जारी है, जिससे तेंदूपत्ता उत्पादक किसानों और व्यापारियों को बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. 

तेंदूपत्ता उत्पादन पर बारिश की मार, किसानों और बीड़ी व्यापारियों को हुआ नुकसान
Image Credit: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में पिछले दो दिनों से मानसून पूर्व की बारिश का दौर जारी है. ऐसे में जिले के तेंदूपत्ता उत्पादक किसानों और व्यापारियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है.

हाड़ौती अंचल में झालावाड़ व बारां जिले में बीड़ी बनाने के काम आने वाला तेंदू पत्ता ग्रामीणों की आय का प्रमुख स्रोत है. इन दिनों खेत तो खाली हैं, लेकिन इन खाली खेतों में ही ग्रामीण तेंदू पत्तों का संग्रहण करते हैं. ऐसे मे पिछले दो दिनो मे हुई बारिश से खेतों में पानी भर जाने से वहां रखा तेंदू पत्ता पूरी तरह से भीग गया.

बारिश के चलते खेतों में सूखने के लिए रखा गया तेंदूपत्ता भीग जाने से अब तेंदूपत्ता किसानो और व्यापारियों को इसे सुखाने के लिए खासे जतन करने पड़ रहे हैं. तेंदू पत्ते की सार-संभाल के लिए ग्रामीणों को बारिश रूकने के बाद कई व्यवस्थाएं करनी पड़ रही हैं.

गौरतलब है कि जिले में इन दिनों जंगलों में तेंदू फ्ता तुड़ाई का काम चल रहा है. इसको जंगलों से तोड़कर खाली खेतों में रखा जा रहा है. तेंदूपत्ते को जब गोदाम तक जाने में देरी हुई तो अब यह प्री मानसून की बारिश के चलते भीग चुका है.

जानकारी के अनुसार, तीन करोड़ का 60 हजार बोरा तेंदू पत्ता निकलता है, जो राजस्थान से पश्चिम बंगाल तक जाता है. वन विभाग हर साल टेंडर करता है. इस बार 3 करोड़ 49 लाख रुपये का टेंडर हुआ है. तेंदू पत्ता एकत्रित करवा कर गोदामों में रखा जाता है और बाद में प्रदेश के टोंक, अजमेर, ब्यावर, करौली, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिमी बंगाल तक जाता है. इसी से बीड़ी बनती है.

Reporter- Mahesh Parihar

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.