Jhalawar News: झालावाड़ जिले की झिरनिया घाटी में भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो पर गेहूं से भरा ट्राला पलट गया. हादसे में तीन महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायल सुकेत से रेन बसेरा जा रहे थे.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: झालावाड़ जिले के झिरनिया घाटी में आज हुए एक सड़क हादसे में 6 लोग गंभीर घायल हो गए. घटना उस समय हुई जब स्कार्पियो सवार लोग सुकेत कस्बे से झालावाड़ के रेन बसेरा की ओर आ रहे थे. इस दौरान झिरनिया घाटी में कोटा की ओर जा रहा गेहूं से भरा हुआ ट्राला अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो वाहन पर पलट गया. हादसे में स्कॉर्पियो में सवार तीन महिलाओं सहित कुल 6 लोग गंभीर घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का उपचार जारी है.
घायलों के परिजनों ने बताया कि रैन बसेरा निवासी अब्दुल रहीम का परिवार सुकेत अपने रिश्तेदार के यहां गया था. वहां से लौटते समय झिरनिया घाटी के मोड़ पर कोटा की ओर जा रहा गेहूं से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पर पलट गया, जिसमें दबने से स्कॉर्पियो सवार सभी लोग घायल हो गए. वहीं, कोतवाली पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक व खलासी शराब के नशे में थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ है. पुलिस ने चालक परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को भी जब्त कर लिया.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Jhalawar News: मानव शिक्षण संस्थान ने मेधावी छात्रों का किया सम्मान
झालावाड़ जिले की समाजसेवी संस्था मानव शिक्षण संस्थान द्वारा निर्धन व असहाय छात्रों को निशुल्क कोचिंग सेवाएं प्रदान की जाती रही है. ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं में 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का मानव शिक्षण संस्थान द्वारा एक समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया.
मानव शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष समाजसेवी शैलेंद्र यादव ने कहा कि संस्थान द्वारा जो परिवार निर्धन है और अपने प्रतिभावान बच्चों को कोचिंग नहीं करवा पाते, ऐसे बच्चों को मानव शिक्षण संस्थान द्वारा निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है. इसके साथ ही कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा हेतु यदि कोई प्रतिभावान छात्र कोचिंग प्राप्त करना चाहता है, तो संस्थान द्वारा उसे आर्थिक सहायता भी दी जाएगी, जिससे आर्थिक परिस्थितियां उसकी शिक्षा में बाधा ना बन पाए. मानव शिक्षण संस्थान द्वारा सत्र 2025-26 में 1000 छात्रों को निशुल्क कोचिंग देने का लक्ष्य रखा गया है.
ये भी पढ़ें- PM Kisan 20th Installment: खुशखबरी! जयपुर के 3.64 लाख किसानों के खाते में आई 20वीं किस्त
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!