Viral Video: घुटनों तक पानी... लेकिन जश्न में कमी नहीं! दूल्हे संग बारातियों ने किया धमाकेदार डांस

Jhalawar Viral Video: झालावाड़ जिले में महिलाएं दूल्हे को लेकर विवाह कार्यक्रम का माता पूजन करने निकली और घुटनों तक सड़क पर भरे पानी के बीच ही ढोल की थाप पर डांस करने लगी.

Viral Video: घुटनों तक पानी... लेकिन जश्न में कमी नहीं! दूल्हे संग बारातियों ने किया धमाकेदार डांस
Image Credit: Jhalawar Viral VideoSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: झालावाड़ जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. नाले, सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से लोग कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं. लेकिन इन परेशानियों के बीच भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो मौसम की विपरीत परिस्थितियों को अवसर में बदल लेते हैं और खुशियों का जश्न मनाते हैं.

ऐसा ही एक मनमोहक दृश्य देखने को मिला है झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र के गोलाना कस्बे में. यहां 6 जुलाई को युवक नरेश जंगम का विवाह प्रस्तावित है. विवाह से पहले की रस्मों में से एक है दूल्हे की माता का पूजा कार्यक्रम. यह कार्यक्रम कल हुआ, जिसमें दूल्हे की माता और महिलाएं विवाह समारोह की खुशियां मनाने मंदिर की ओर निकलीं. हालांकि, भारी बारिश के कारण गोलाना के मुख्य बाजार की सड़कें करीब 2 फीट तक पानी से भर गई थीं. घुटनों तक सड़क पर भरे पानी के बीच ही ढोल की थाप पर महिलाएं डांस करने लगी.

Add Zee News as a Preferred Source

वीडियो में ऐसा लग रहा है, जैसे बारिश ने तो इनके कार्यक्रम की खुशियां ही बढ़ा दी हो. ऐसे में परेशानियों के बीच में खुशियों का अवसर बनाती नाचती हुई महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Jhalawar News: सीआरपीएफ जवान दिलीप मालव ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स की कराटे प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
झालावाड़ निवासी सीआरपीएफ के जवान दिलीप कुमार मालव ने अमेरिका में आयोजित हुई वर्ल्ड पुलिस कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. झालावाड़ बारां सांसद दुष्यंत सिंह ने भी दिलीप को खेल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी है.

गौरतलब है कि अमेरिका के बर्मिंघम शहर में 27 जून से 6 जुलाई 2025 तक आयोजित हो रहे 21वें वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे झालावाड़ निवासी दिलीप मालव ने कराटे प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश और अपने राज्य का नाम ऊंचा किया है. वर्ल्ड पुलिस गेम्स में 70 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत दिलीप कुमार मालव ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. सेमीफाइनल में मलेशिया और फाइनल मुकाबले में रोमानिया की टीम को एकतरफा शिकस्त देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. प्रतियोगिता में उनके साथी खिलाड़ी महेंद्र यादव, अनिल शर्मा, अजय थंगचन रहे. दिलीप कुमार मालव के शानदार प्रदर्शन पर समूचे खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है. सांसद दुष्यंत सिंह ने भी दिलीप मालव को फोन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. दिलीप मालव 7 जुलाई को अमेरिका से भारत लौटेंगे. झालावाड़ पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत होगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More