Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के मंडावर कस्बे में सोमवार सुबह हुए सुरेंद्र मेवाड़ हत्याकांड मामले में आरोपियों को गिरफ्तारी को लेकर कलाल समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के मंडावर कस्बे में सोमवार सुबह हुए सुरेंद्र मेवाड़ हत्याकांड के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली रहे. पुलिस अभी तक भी वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. हालांकि परिजनों द्वारा संदेह के आधार पर कुछ नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई थी लेकिन पुलिस अभी तक तफ्तीश में ही लगी हुई है.
इधर दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं होने से नाराज कलाल समाज के लोगों ने आज मिनी सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर को ज्ञापन देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
कलाल समाज के लोगों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, उनकी अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जाए. इसके साथ ही पीड़ित परिवार को भी सुरक्षा मुहैया कराई जाए. यदि आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी नहीं हुई, तो कलाल समाज उग्र प्रदर्शन को मजबूर हो जाएगा.
उधर मामले में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मृतक सुरेंद्र मेवाड़ा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था, जिसके खिलाफ हत्या और लूट के भी प्रकरण दर्ज थे. पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
गौरतलब है कि कल सोमवार सुबह झालावाड़ जिले के मंडावर कस्बे में हनुमान मंदिर दर्शन करने गए प्रॉपर्टी व्यापारी सुरेंद्र मेवाड़ा की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी थी. घटना के बाद से ही गांव में तनाव के हालात थे और भारी पुलिस बल मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया था.
मृतक सुरेंद्र मेवाड़ा सत्तू चौधरी हत्याकांड का भी आरोपी था, जिसे ट्रायल कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा मिली जमानत पर वह फिलहाल बाहर चल रहा था.
Reporter- Mahesh Parihar
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!