Kota Accident: राजस्थान में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को कोटा में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है.
Trending Photos

Kota Accident: राजस्थान में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को कोटा में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है. ये सड़क हादसा सुल्तानपुर इलाके के इटावा-धनावा रोड पर हुआ है. फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक बाइक और कार की आमने-सामने से भयानक टक्कर हुई है. इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. टक्कर इतनी तेज थी, कि हादसे के बाद दोनों गाड़ियां सड़क से 5 फीट दूर रक गड्ढों में गिरी है. दुर्घटना मंगलवार सुबह हुई.
डीएसपी राजेश ढाका ने जानकारी देते हुए कहा कि सड़क हादसे में घायल बच्चे को एंबुलेंस बुलाकर हॉस्पिटल पहुंचाया दिया गया है. हादसा मंगलवार सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच हुआ था. कार इटावा (कोटा) से सुल्तानपुर जा रही थी. कार में 4 लोग बैठे थे. वहीं बाइक पर पति-पत्नी के साथ 2 बच्चे थे. मोरपा चौराहे से इटावा रोड पर नोताडा के पास स्थित नाले के पास हादसा हो गया.
वहीं दूसरे मामले में रामगंजमंडी(कोटा) कोटा जिले की धरनावद सड़क मार्ग पर स्थित न्यामतखेड़ी पुलिया एक बार फिर हादसे हो गया. हादसे में कालियाखेड़ी निवासी कुंदन जाट (40) के मौत हो गई. हादसा देर रात का बताया जा रहा है, जिसके बाद बाइक सवार युवक पुलिया ने नीचे तड़फता रहा और दम तोड़ दिया.
हादसे की पता ग्रामीणों को मंगलवार सुबह पता चला जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, फिलहाल शव को रामगंज मंडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. आपको बता दें कि इसी पुलिया पर 10 दिन पहले चेचट के दो युवकों की बाइक पुलिया पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि दूसरे को झालावाड़ रेफर किया गया था. आज फिर दुबारा हादसा हो गया,ग्रामीणों की मांग है पुलिया को सही किया जाए ताकि आगे से कोई हादसा ना हो.