Kota News: भामाशाह मंडी में टीन शेड की कमी, हो सकता है करोड़ों का नुकसान!

Kota News: कोटा की प्रसिद्ध भामाशाह मंडी में पर्याप्त टीन शेड की व्यवस्था नहीं है, जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. बारिश में खुले में पड़े माल के भीगने से किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है. 
 

Kota News: भामाशाह मंडी में टीन शेड की कमी, हो सकता है करोड़ों का नुकसान!

Kota News: मानसून की दस्तक के साथ ही एशिया की प्रसिद्ध भामाशाह मंडी में किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है. किसानों की मेहनत से उपजी उपज अब बारिश में भीगने को मजबूर है, क्योंकि मंडी में पर्याप्त टीन शेड की व्यवस्था नहीं है.

मौजूदा समय में मंडी में करीब 25,000 क्विंटल माल को टीन शेड के नीचे रखने की व्यवस्था है, लेकिन यह क्षमता बेहद सीमित है और प्रतिदिन आने वाले माल के मुकाबले नाकाफी साबित हो रही है.

बारिश के मौसम में सोयाबीन, लहसुन, सरसों और गेहूं जैसी प्रमुख फसलें मंडी में पहुंच रही हैं, लेकिन खुले में पड़े माल के भीगने से किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है. नमी आने के कारण उपज की गुणवत्ता गिर जाती है और बाजार में इसके दाम भी घट जाते हैं.
किसानों का कहना है कि बारिश के समय मंडी में आवक भी प्रभावित होती है और जो माल आता है वह खराब हो जाता है. इसके चलते उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ती है, उपज का नुकसान और मूल्य का ह्रास. मंडी प्रशासन की अनदेखी किसानों की परेशानी को और बढ़ा रही है. समय रहते टीन शेड की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और विकट हो सकती है.
किसानों ने मंडी प्रशासन और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द टीन शेड की संख्या बढ़ाई जाए ताकि मानसून में उनकी उपज सुरक्षित रह सकें और उन्हें मेहनत का उचित मूल्य मिल सके.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पढ़िए कोटा की एक और खबर
Kota News: कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र के छावनी इलाके में एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज जारी है.

परिजनों ने बताया युवक का नाम फारूक है, जो छावनी एक मीनार मस्जिद के पास रहने वाला है. फारूक ने करीब आठ महीने पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी.

प्रताड़ना के चलते फारूक पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है. उसने फिर से फांसी लगाने की कोशिश की, जिसे समय रहते देख लिया गया और तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news